मुख्यमंत्री ने कहा, बदायूं मामले की सीबीआई जांच से आपत्ति नहीं

Published at :31 May 2014 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, बदायूं मामले की सीबीआई जांच से आपत्ति नहीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि बदायूं बलात्कार-हत्याकांड के पीडित परिजन लिखित मांग करें तो उन्हें मामले की जांच सीबीआई को सौंपने में कोई आपत्ति नहीं है. एक शासकीय प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि सीबीआई जांच की मांग कर रहे पीडित परिजन अगर अपनी मांग को […]

विज्ञापन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि बदायूं बलात्कार-हत्याकांड के पीडित परिजन लिखित मांग करें तो उन्हें मामले की जांच सीबीआई को सौंपने में कोई आपत्ति नहीं है.

एक शासकीय प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि सीबीआई जांच की मांग कर रहे पीडित परिजन अगर अपनी मांग को लिखित में उन्हें दें तो वह मामले की जांच सीबीआई को सौंप देंगे. गौरतलब है कि बदायूं के कटरा सादतगंज गांव में मंगलवार की रात को दो किशोरियों की सामूहिक बलात्कार के बाद एक बाग में फांसी पर चढाकर हत्या कर दी गयी थी. लडकियों के परिजन ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी जिस पर आज उनसे मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सहमति व्यक्त की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola