यूपी : घर से बुलाकर 12वीं के छात्र को जिंदा जलाया, बाइक भी फूंकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2018 3:25 PM
बलरामपुर : उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र को घर से बुलाकर कुछ लोगों ने कथित तौर पर जिंदा जला डाला. साथ ही उसकी मोटरसाइकिल को भी आग लगा दी गयी. पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के नयी बस्ती निवासी स्वराज सिंह […]
बलरामपुर : उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र को घर से बुलाकर कुछ लोगों ने कथित तौर पर जिंदा जला डाला. साथ ही उसकी मोटरसाइकिल को भी आग लगा दी गयी. पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के नयी बस्ती निवासी स्वराज सिंह (16) को कुछ कथित दोस्त शुक्रवार तीस मार्च की रात घर से बुला ले गये और फिर छात्र नहीं लौटा. शनिवार को परिवार वालों ने स्वराज की तलाश शुरू की तो उसका अधजला शव देहात थाना क्षेत्र के बेलवा सुल्तानजोत गांव के पास खेत मे पड़ा मिला.
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. पुलिस को शव के पास से माचिस और तीन स्थानों पर खून के दाग मिले. मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान भी थे. पुलिस को आशंका है कि पहले छात्र को धारदार हथियारों से मारा गया, फिर पेट्रोल डाल कर छात्र और उसकी बाइक को जलाया गया. मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गयी है. पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि कॉल डिटेल और प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










