ePaper

नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म, आरोपित रिश्तेदार की तलाश में जुटी पुलिस

Updated at : 17 Feb 2018 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म, आरोपित रिश्तेदार की तलाश में जुटी पुलिस

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा में जसपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग रिश्तेदार का तीन साल तक कथित रूप से बलात्कार किया. थानाध्यक्ष राम औतार वर्मा ने आज बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर इस व्यक्ति के खिलाफ पढ़ाई में मदद […]

विज्ञापन

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा में जसपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग रिश्तेदार का तीन साल तक कथित रूप से बलात्कार किया. थानाध्यक्ष राम औतार वर्मा ने आज बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर इस व्यक्ति के खिलाफ पढ़ाई में मदद और नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपनी नाबालिग रिश्तेदार से तीन साल तक बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस गांव की एक महिला ने अदालत में सीआरपीसी की धारा-156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसका दामाद तीन साल पहले उसकी छोटी बेटी को पढ़ाने और नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अपने घर ले गया था और वहां बेटी से लगातार बलात्कार करता रहा. बेटी ने शारीरिक शोषण से त्रस्त होकर आपबीती सुनायी. वर्मा ने बताया कि अट्ठारह साल की पीड़ित लड़की की चिकित्सीय जांच करायीगयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola