ePaper

पति के दोस्त ने ही बंदूक का भय दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म, फिर...

Updated at : 13 Jan 2018 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
पति के दोस्त ने ही बंदूक का भय दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म, फिर...

शाहजहांपुर :यूपी केशाहजहांपुर जिले में एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने तमंचा दिखा कर कथित दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. थाना पुवायां प्रभारी अशोक सोलंकी ने आज बताया कि एक महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति उत्तराखंड में एक कंपनी में काम करते […]

विज्ञापन

शाहजहांपुर :यूपी केशाहजहांपुर जिले में एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने तमंचा दिखा कर कथित दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. थाना पुवायां प्रभारी अशोक सोलंकी ने आज बताया कि एक महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति उत्तराखंड में एक कंपनी में काम करते थे. दूसरी कंपनी में काम करने वाला आरोपी राजकुमार की उसके पति से दोस्ती थी और वह उनके घर आता जाता था. पति के बाहर जाने पर कई बार उसने उसके साथ अश्लील हरकतें की.

पुलिस के मुताबिक जब यह बात महिला ने अपने पति को बतायी तो वह नौकरी छोड़ कर अपने गांव एक जनवरी को वापस आ गया. छह जनवरी को आरोपी राजकुमार भी गांव आ गया और किसी माध्यम से पर्चा भेजकर कल महिला को एक स्थान पर बुलाया और तमंचा दिखा कर उसके साथ दुराचार किया. सोलंकी ने बताया कि महिला ने जब ये बात अपने पति को बतायी तो पति ने आरोपी को तलाश कर पकड़ा और उसकी पिटाई की परंतु वह मौके से भाग गया. पुलिस ने कल देर रात मामला दर्ज कर महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल आज भेजा है.

ये भी पढ़ें… आलू पर राजनीति में कूदे अखिलेश, पूछा- किसानों ने क्या गुनाह किया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola