Udaipur: स्कूल में चाकूबाजी से बिगड़ा माहौल, कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी, इंटरनेट सेवा बंद
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Aug 2024 10:36 PM
Rajasthan News | ANI, X
Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में एक 10वीं कक्षा के एक छात्र अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना के बाद पूरे शहर में बवाल हो गया. दोनों छात्र अलग-अलग समुदाय के हैं. घटना से गुस्साए एक समुदाय के लोगों ने तोड़फोड़, पत्थरबाजी और आगजनी की है.
Rajasthan News: राजस्थान के एक सरकारी स्कूल में दो छात्रों के बीच हुए विवाद और चाकूबाजी के बाद पूरे इलाके में तनाव हो गया है. उदयपुर में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पर उसके सहपाठी ने चाकू से हमला कर दिया. घायल छात्र अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत काफी खराब है. उसे आईसीयू में रखा गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव हो गया है.
कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़
बताया जा रहा है कि दोनों छात्र अलग-अलग समुदाय के हैं. जो छात्र घायल हुआ है उसके समुदाय के लोगों ने घटना के विरोध में उदयपुर के मधुबन इलाके में जमा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उग्र भीड़ ने एक गैरेज में खड़ी तीन-चार कारों में आग लगा दी और पथराव भी किया.
आरोपी छात्र गिरफ्तार
घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. शहर में तोड़फोड़ और आगजनी को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. बता दें, घटना शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई.
लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस ने आम लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है. बताया जा रहा है कि जिस छात्र पर हमला हुआ है उसकी हालत काफी नाजुक है. फिलहाल वो आईसीयू में एडमिट है. डॉक्टरों की एक टीम उसका इलाज कर रही है.
किस बात को लेकर हुई थी छात्रों की लड़ाई
दो छात्रों में किस बात को लेकर लड़ाई हुई और क्यों एक ने दूसरे पर चाकू से हमला किया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. खबर है कि अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में एक समुदाय के लोग जमा है. हालांकि जिलाधिकारी अरविंद पोसवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Kal Ka Mausam: राजस्थान में 17 अगस्त से कम होगी मानसून की ताकत, शनिवार से बदलेगा मौसम
Kolkata Doctor Murder Case: पटना IGIMS के डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










