Rajasthan Weather: राजस्थान में 15 August तक बारिश की चेतावनी, 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट, बंद किए गए स्कूल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Aug 2024 12:51 PM
Rajasthan Weather, Symbolic Image
Rajasthan Weather: मौसम केंद्र जयपुर ने कहा है कि राजस्थान में 13 से 14 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम केंद्र ने कहा है कि कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की भी प्रबल संभावना है.
Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की झमाझम बारिश से पूरा प्रदेश बेहाल है. बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन भी पूरी तरह प्रभावित है. मूसलाधार बारिश के चलते राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में स्कूल मंगलवार को भी बंद रहे. वहीं प्रदेश में दो दिन में बारिश के कारण 22 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में भारी बारिश का दौर 15 अगस्त (Independence Day Weather) तक जारी रहेगा.
अति भारी बारिश की संभावना
राजस्थान में बारिश को लेकर मौसम केंद्र जयपुर ने कहा है कि 13 से 14 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम केंद्र ने कहा है कि कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की भी प्रबल संभावना है. वहीं, 15 से 16 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
कई इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम केंद्र जयपुर ने मंगलवार (Today Weather rajasthan) को टोंक, करौली और दौसा जिलों के लिए रेड अलर्ट और जयपुर, अलवर, झालावाड़ सहित जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए जयपुर सहित कई जिलों में मंगलवार को भी छुट्टी घोषित की.
आज और कल होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. वहीं मंगलवार को प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा ने बारिश प्रभावित इलाके दौसा, करौली और भरतपुर का हवाई सर्वेक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रबंध को लेकर निर्देश दिया है.
163 मिलीमीटर बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में राजस्थान के दौसा के महवा में हुई. यहां 163 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बूंदी के नैनवा में 161 मिमी, जयपुर के सांगानेर में 152 मिमी, जयपुर के माधोराजपुरा में 136 मिमी बारिश हुई. भाषा इनपुट से साभार
Also Read: Sheikh Hasina: क्या शेख हसीना जाएंगी जेल, दर्ज हुआ हत्या का मामला, इन लोगों पर भी लगा आरोप
Kolkata Doctor Case: जूनियर डॉक्टर मामले में मुख्य सचिव और DGP को नोटिस, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










