राजस्थान में 31 और 1 फरवरी को बारिश की संभावना, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
राजस्थान में 31 और 1 फरवरी को बारिश की संभावना, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार सुबह बारिश हुई. जिसके बाद सर्द हवाओं से ठंडक बढ़ गई. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर और घने कोहरे की भी संभावना है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की वर्षा हुई जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा. जोधपुर संभाग में कुछ जगहों पर शीत दिवस की स्थिति रही और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहा.

31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी से राज्य के अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहने और तेज उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. 29-30 जनवरी को कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी और एक फरवरी को फिर से राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वी राजस्थान पर सबसे अधिक प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र (Circulatory system) बना हुआ है. हवाओं के साथ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रभाव भी आ रहा है. मौसम विभाग ने कहा- पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में इसका सबसे अधिक असर होने की संभावना है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola