Rajasthan Weather : राजस्थान में होगी बारिश, नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम, जानें (Photo: PTI)

Rajasthan Weather : राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बारिश से सर्दी बढ़ गई है. जानें प्रदेश का कैसा रहने वाला है मौसम?

विज्ञापन

Rajasthan Weather : एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई जगहों पर मंगलवार सुबह बारिश हुई और सर्द हवाओं से ठंडक बढ़ गई. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में बारिश हो सकती है. प्रदेश की राजधानी जयपुर के कई इलाकों सहित अनेक स्थानों पर मंगलवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई. 

विज्ञापन

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई. उसने कहा कि इस दौरान कोहरा रहा और कई जगह कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहा. इस दौरान राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान अलवर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सोमवार से सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का मंगलवार को सर्वाधिक असर रहने की संभावना है. इससे बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने व 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने की भी संभावना है.

न्यूनतम व अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने व शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola