राजस्थान में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक होगी बारिश, अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी (Photo: PTI)

Rajasthan Weather : राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से बारिश का अनुमान है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी.

विज्ञापन

Rajasthan Weather : एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 31 जनवरी को प्रदेश के अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

विज्ञापन

एक और दो फरवरी को बारिश के आसार

एक और दो फरवरी को भी उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में आकाशीय बिजली गिर सकती है. इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. इस बीच राज्य में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. शनिवार सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा.

यह भी पढ़ें : 2 फरवरी तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी, मौसम का आया ताजा अपडेट

राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा

शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा और कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. इस दौरान माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सिरोही में यह 4.9 डिग्री, अलवर में 5.0 डिग्री, लूणकरणसर तथा फतेहपुर में 5.9 डिग्री व गंगानगर में 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola