2 फरवरी तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी, मौसम का आया ताजा अपडेट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Jan 2026 6:07 AM
कुछ राज्यों में जारी किया गया बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)
Aaj ka Mausam : पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 3 फरवरी 2026 के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
Aaj ka Mausam : देश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है. 1 और 2 फरवरी को मध्य प्रदेश में जबकि 2 फरवरी को छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम प्रभावित हो सकता है. इसके प्रभाव से 31 जनवरी और 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना है.
विभाग के अनुसार, 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब के अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ में जबकि 1 और 2 फरवरी को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. 30 जनवरी को उत्तराखंड में पाला पड़ने की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है.
दिल्ली में बारिश के आसार
IMD के अनुसार, 30 जनवरी को दिल्ली में आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा. 31 जनवरी को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. इस दिन हवा की गति 30 से 40 किमी/ घंटा रहने का अनुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है.
राजस्थान में बारिश की संभावना
विभाग के अनुसार, राजस्थान में घने कोहरे व सर्दी का दौर अभी जारी रहेगा. वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव हो सकता है. 31 जनवरी व 1 फरवरी को फिर से राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : Delhi Weather: दिल्ली-NCR में 31 से 2 फरवरी तक बारिश की संभावना, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ऑरेंज अलर्ट जारी
कश्मीर में कड़ाके की ठंड
कश्मीर में भीषण ठंड का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि 1 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इससे एक बार फिर बारिश का दौर आ सकता है. ठंड और बढ़ सकती है.
यूपी के 15 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
30 जनवरी को यूपी के 15 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी लखनऊ सहित कई इलाकों में कोहरा छाएगा. लखनऊ में बादल रहेंगे, अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. प्रदेश के सहारनपुर, बरेली, अयोध्या, बिजनौर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, हरदोई के अलावा शाहजहांपुर, लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, मिर्जापुर, कुशीनगर और प्रतापगढ़ जिले में कोहरा छाया रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










