Rajasthan Weather : राजस्थान के इन इलाकों में होगी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

Rajasthan Weather : राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान लगाया गया है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी.
Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार अभी यह दौर जारी रहेगा और इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार, बाड़मेर, कोटा, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
मौसम विभाग की ओर से दी गई सलाह
विभाग ने सलाह दी है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें. पेड़ों के नीचे शरण न लें. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें. मौसम सामान्य होने का वेट करें. पिछले 24 घंटों में राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश भैंसरोडगढ़, चित्तौड़गढ़ में हुई, जो 13 मिलीमीटर दर्ज की गई. इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी दो से तीन दिन जारी रहने जबकि शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी व पूर्वी भागों में आगामी दो-तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam: पहाड़ों में बर्फबारी-मैदानी इलाकों में बारिश, इन इलाकों में छाया रहेगा कोहरा, आज कैसा रहेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










