राजस्थान में मौसम की करवट, पूरे सप्ताह आंधी-बारिश का दौर, गर्मी और लू से राहत

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फोटो- पीटीआई
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है. अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को तेज गर्मी और लू से राहत मिल सकती है.
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान के लोगों के लिए यह सप्ताह मौसम के लिहाज से राहत भरा साबित हो सकता है. पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इससे अधिकतम में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं, कुछ स्थानों पर तेज हवा और आंधी जैसी स्थिति भी बन सकती है.
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है. अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है. इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार राज्य में एक नए पश्चिम विक्षोभ का असर शनिवार (14 मार्च) से ही शुरू हो गया है. मौसम केंद्र के अनुसार 15 मार्च को जयपुर, भरतपुर, शेखावाटी, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है.
कई इलाकों में चलेगी तेज हवा
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक इस दौरान कहीं-कहीं अचानक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम केंद्र का कहना है कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18 से 20 मार्च के दौरान सक्रिय हो सकता है. इसके असर से कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है.
लू से मिलेगी राहत
राज्य के लोगों को आने वाला सप्ताह में लू से भी राहत रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है. ऐसे में भीषण गर्मी और हीट वेव से लोगों को राहत मिल सकती है. तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा. साथ ही, कुछ इलाकों में बादल छाने, ठंडी हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना भी राहत को और बढ़ा सकती है. (भाषा इनपुट)
Also Read: 15-16-17-18-19 मार्च तक बारिश, इन राज्यों में मौसम की करवट, अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




