15-16-17-18-19 मार्च तक बारिश, इन राज्यों में मौसम की करवट, अलर्ट जारी

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

मौसम की करवट, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है. आईएमडी के मुताबिक 15 से 19 मार्च तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई और राज्यों में मौसम में बदलाव दिख सकता है. इन राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: गर्मी की आंच से झुलस रहे देश के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक बारिश की फुहार से राहत मिल सकती है. झमाझम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक पूर्वोत्तर भारत से लेकर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वी-मध्य भारत तक बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. असम में 15 मार्च को भारी बारिश की संभावना है, जबकि 16 मार्च को राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 मार्च तक, अरुणाचल प्रदेश में 15 से 16 मार्च को भारी बारिश के आसार हैं.

गरज-चमक के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 और 16 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) और उससे सटे मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है. वहीं, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 मार्च से इसी क्षेत्र में फिर मौसम और बिगड़ सकता है. बारिश के साथ तेज हवाएं और ओले गिरने के आसार हैं. पूर्वी भारत (बिहार , झारखंड , ओडिशा समेत और राज्य) और उससे सटे मध्य भारत (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में 16 से 19 मार्च के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 16 मार्च को इन गतिविधियों की तीव्रता सबसे अधिक रहने की संभावना है. कुल मिलाकर, अगले कुछ दिन देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा.

राज्य / क्षेत्रतारीखमौसम की संभावनाअतिरिक्त अलर्ट
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख15, 16, 18 और 19 मार्चबारिश
हिमाचल प्रदेश15 से 19 मार्चबारिश
उत्तराखंड16, 18 और 19 मार्चगरज-चमक के साथ बारिशबिजली गिरने और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं
गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

यूपी से लेकर पंजाब तक होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबित 15 से 19 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है. 15 और 16 मार्च को उत्तर प्रदेश में, 15, 18 और 19 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में बारिश की संभावना है. 18 और 19 मार्च को पूर्वी राजस्थान में भी गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

बिहार-झारखंड और बंगाल में बारिश के साथ तेज हवा

15 से 18 मार्च के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है. 15 से 17 मार्च के दौरान झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में बारिश की संभावना है. 15 से 18 मार्च के दौरान ओडिशा में गरज, बिजली और 30 से 50 किलोमीटिर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 मार्च को झारखंड और ओडिशा में और 16-17 मार्च को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

अगले 5 से 6 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश का दौर जारी रह सकता है. 15 और 16 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश या बर्फबारी होने की काफी संभावना है.

Also Read: मौसम: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Delhi Rain : दिल्ली-एनसीआर में बारिश, जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola