दिल्ली में कब पहुंचेगा मॉनसून? IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम (File Photo)

Delhi-NCR Weather : दिल्ली वालों को मॉनसून के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, पहले 27 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है और राजधानी में इसके आने में कुछ दिन की देरी हो सकती है.

विज्ञापन

Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल तेज गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन मॉनसून के आने में अभी भी कुछ देरी है. इसके जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की संभावना है. अच्छी बात यह है कि इस बीच प्री-मानसून की बारिश यहां हा रही है जिससे लोगों को राहत मिली हुई है. बीच-बीच में हल्की बारिश, बादल, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम सुहाना रहेगा. आइए जानते हैं अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

दिल्ली में मौसम विभाग द्वारा हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के पूर्वानुमान के बीच शनिवार (27 जून) को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है लेकिन एक दिन पहले की तुलना में इसमें 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई है.

शनिवार को  होगी बारिश

शनिवार तड़के दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत कम मात्रा की बारिश रिकार्ड की गई. आईएमडी ने बताया कि शाम के समय गरज, चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है और इसके 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

28 जून का मौसम : रविवार को दिल्ली में मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. दोपहर और शाम के समय गरज-चमक वाले बादल बनने की संभावना है. इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें : मौसम : यूपी-दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

29 जून का मौसम : सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए नजर आ सकते हैं. दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवा की रफ्तार सामान्य तौर पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे रह सकती है.

30 जून का मौसम : मंगलवार को भी दिल्ली में मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. दिन के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola