Lok Sabha Election 2024: तीस लाख नौकरी, एमएसपी की कानूनी गारंटी… राजस्थान में राहुल गांधी ने किये पांच वादे

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Mar 2024 6:55 AM

विज्ञापन

Photo: PTI

Lok Sabha Election 2024: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी राजस्थान के बांसबाड़ा पहुंचे हैं. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि अगर हमारी सरकार केंद्र में बनती है तो हम 30 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे.

विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं. रैलियों और नेताओं के भाषणों में लोकलुभावन वादे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने की कवायद दिख रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत राजस्थान के बांसवाड़ा में सभा को संबोधित किया. सभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार बनती है तो हम सबसे पहले 30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे. राहुल गांधी ने गरीबों व अन्य तबके के लोगों के लिए पार्टी के प्रस्तावित कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि  हमारा सबसे पहला कदम होगा युवाओं को रोजगार देना. उन्होंने कहा कि हमने गिनती की है भारत में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं . उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इनको भरवाते नहीं है. बीजेपी इन्हें भरवाती नहीं है. सरकार में आने के बाद एक दम पहला काम होगा कि ये 30 लाख सरकारी नौकरियां हम दे देंगे.

राहुल गांधी ने किया पांच गारंटी का वादा

राहुल गांधी ने सभा में बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हम पांच ऐतिहासिक काम करेंगे. युवाओं के लिए भर्ती भरोसा. 30 लाख खाली पद भरना, पहली नौकरी पक्की करना, पेपर लीक से मुक्ति, गिग कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा व युवा रोशनी के तहत जिलों में स्टार्टअप के लिए 5000 करोड़ रुपए… उन्होंने कहा कि ये हम आपके लिए करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी देने का वादा किया गया है. उन्होंने कहा, आदिवासियों की जल, जंगल की लड़ाई हमारी लड़ाई है. आपके साथ हम खड़े हैं.

राहुल गांधी ने राजस्थान के बांसवाड़ा से कहा कि हमारे घोषणापत्र में हमने एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान की है. जनसंख्या के हिसाब से दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक भारत का लगभग 90 फीसदी हिस्सा हैं. लेकिन, अगर हम संस्थानों और बजट को देखें, तो इन लोगों की कोई भागीदारी नहीं है. राष्ट्रपति एक आदिवासी हैं, और जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, तो क्या आपने उनका चेहरा टेलीविजन पर देखा था? नहीं, क्योंकि वह एक आदिवासी हैं. संदेश उन्हें बताया गया कि आप राष्ट्रपति हो सकते हैं लेकिन आपको राम मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. उद्घाटन समारोह में कोई गरीब, बेरोजगार, किसान या मजदूर नहीं था. दो भारत हैं, एक 5 फीसदी का है और एक बाकियों में से है.

गरीबों के साथ खड़ी रही है कांग्रेस- खरगे

राजस्थान के बांसवाड़ा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने लोगों से कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आयी है तब उसने हमेशा गरीबों को ध्यान में रखकर काम किया है. खरगे ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में देश का संविधान बनाया गया और आज उस संविधान से ही सभी लोगों को सहूलियत मिल रही है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Rameshwaram Cafe Blast: सुराग बताने वाले को मिलेगा 10 लाख रुपये का नकद इनाम, NIA ने किया ऐलान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola