Jaipur News: उदयपुर के बाद अब जयपुर में भारी बवाल, युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद इलाके में तनाव
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Aug 2024 4:40 PM
Jaipur News
Jaipur News: राजस्थान के उदयपुर में छात्र की चाकू घोंपने की घटना के बाद जारी सांप्रदायिक तनाव के बाद अब जयपुर से भी भारी बवाल की खबर है. इलाके में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है.
Jaipur News: जयपुर में स्कूटी सवार युवक की पीट-पीटकर हत्या करने को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. शनिवार को आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और हंगामा करने लगे. इलाके में भारी तनाव की स्थिति बन गई. जिसके बाद सुरक्षा बल को मौके पर तैनात कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने शास्त्री नगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया और मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.
पुलिस ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील
पुलिस प्रशासन ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. साथ ही किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया गया है. पुलिस प्रशासन ने फरार चल रहे दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. जयपुर पुलिस ने कहा, शास्त्रीनगर थाना जयपुर में हुई घटना के संबंध में तीन आरोपियों को चिन्हित कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जयपुरवासियों से विनम्र अपील है कि शांति और सौहार्द बनाये रखें और किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे.
ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने युवक को पीटा, मौत
जयपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक ई-रिक्शा चालक और उसके दो साथियों ने एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई.
आपसी विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात एक स्कूटी और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई, जिसके बाद स्कूटी चालक और ई-रिक्शा चालक व उसके दो साथियों के बीच हाथापाई हो गई. घटना के बाद स्कूटी चालक और ई-रिक्शा चालक अपने-अपने घर चले गए। घर पहुंचने के बाद स्कूटी चालक दिनेश स्वामी (36) की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. दिनेश के साथ उसका दोस्त जितेंद्र स्वामी भी था, जो शास्त्री नगर थाने के स्वामी बस्ती का रहने वाला है.
युवक की हत्या मामले में एक की गिरफ्तारी
ई-रिक्शा में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी दो की तलाश की जा रही है. पुलिस ने कहा, यह रोड रेज का मामला है, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य की तलाश की जा रही है.
कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस में भारी बवाल, देशभर में डॉक्टरों का हड़ताल जारी, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










