Bhubaneswar News: ओडिशा में 1,698 करोड़ की लागत वाली ग्राम सड़क परियोजनाओं की शुरुआत

Published by :BIPIN KUMAR YADAV
Published at :03 May 2026 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Bhubaneswar News: ओडिशा में 1,698 करोड़ की लागत वाली ग्राम सड़क परियोजनाओं की शुरुआत

Bhubaneswar News: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायगड़ा में पीएमजीएसवाइ-4 के तहत 827 सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की.

विज्ञापन

Bhubaneswar News: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की उपस्थिति में राज्य के रायगड़ा जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण (पीएमजीएसवाइ-4) के तहत 1,698 करोड़ रुपये की लागत वाली 827 सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की. चौहान ने मुख्यमंत्री को पीएमजीएसवाइ-4 का स्वीकृति पत्र सौंपा, जिस दौरान राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री रवि नारायण नायक भी मौजूद थे.

898 बस्तियों को पहली बार मिलेगा बारहमासी सड़क संपर्क : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पहल के तहत 1,698.04 करोड़ रुपये की लागत से 1,701 किलोमीटर लंबी 827 सड़क परियोजनाओं का निर्माण किया जायेगा. इन परियोजनाओं से 898 बस्तियों को पहली बार बारहमासी सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे स्कूलों, अस्पतालों और बाजारों तक आवागमन सुगम हो जायेगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. रायगड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था. उन्होंने कहा कि सड़कें सिर्फ सड़कें नहीं हैं, बल्कि वे ग्रामीण लोगों की जीवनरेखा और उनकी आजीविका का आधार हैं. हमारा संकल्प हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ना है. चौहान ने कहा कि ग्रामीण लोगों को आजीविका सहायता प्रदान करने के लिए, विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक व्यय किये जायेंगे. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना की पहली किस्त के रूप में 868.71 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की. इसके अलावा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 30.07 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर की गयी. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पहले से स्वीकृत लेकिन अधूरी सड़क परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पूरक वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दूर-दराज के क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके.

पीएम आवास योजना-ग्रामीण के लिए 630.61 करोड़ रुपये स्वीकृत किये

चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लंबित आवासीय इकाइयों के निर्माण को पूरा करने के लिए 630.61 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं. उन्होंने कहा कि इससे 32,516 लोगों को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि ओडिशा में प्रत्येक पात्र लाभार्थी को पक्का मकान उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा में खरीफ और रबी मौसम के दौरान उच्च गुणवत्ता की धान का काफी उत्पादन होता है. हम कृषि अवसंरचना कोष का उपयोग करके अनाज भंडारण के लिए गोदामों का निर्माण करेंगे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माझी ने कहा कि ओडिशा के लिए घोषणा की गयी विकास पहल का पैमाना राज्य के प्रति केंद्र सरकार की विशेष प्रतिबद्धता और स्नेह को दर्शाता है.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola