Rourkela News: ओडिशा पूरी तरह से माओवाद मुक्त हो गया है : वाइबी खुरानिया

Rourkela News: सिविक सेंटर में आयोजित डीजीपी पदक वितरण समारोह में वाइबी खुरानिया ने पुलिस के कार्यों की सराहना की.
Rourkela News: ओडिशा पूरी तरह माओवाद से मुक्त हो गया है. भले ही पड़ोसी राज्य में माओवादी अभी भी मौजूद हैं, लेकिन ओडिशा पुलिस उनपर कड़ी नजर रख रही है. राज्य के पुलिस महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने एक मई को राउरकेला में डीजीपी पदक वितरण समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए उक्त बातें कही.
पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्रदान कर सम्मानित किया
सिविक सेंटर में आयोजित महानिदेशक के पदक वितरण समारोह में शामिल होने डीजीपी राउरकेला पहुंचे थे. उन्होंने पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि यह ओडिशा पुलिस के लिए एक विशेष क्षण है. तीन दशकों से चली आ रही माओवादियों की मौजूदगी खत्म हो गयी है, जबकि माओवादी अभी भी पड़ोसी राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. ओडिशा पुलिस और पूरा सुरक्षा बल बोर्ड इलाके पर कड़ी नजर रख रहे हैं.
साइबर ऑपरेशन में 45,000 से अधिक बैंक खातों की जांच की गयी
ओडिशा में जहां माओवादियों का अंत हो गया है, वहीं साइबर अपराध अब पुलिस के लिए चुनौती बन गये हैं. जनवरी से फरवरी तक साइबर ऑपरेशन में 45,000 से अधिक बैंक खातों की जांच की गयी है. इस संबंध में सात हजार से अधिक लोगों को नोटिस दिये गये हैं. करीब साढ़े तीन सौ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बारे में बड़े पैमाने पर जागरुकता फैलायी जा रही है. एक साल के अंदर जिले के सभी मुख्य कार्यालय में साइबर क्राइम और इकोनॉमिक विंग खोली जायेंगी.
अशोक कुमार बेहेरा और जेम्स मुंडा को मिला डीजीपी डिस्क
इससे पहले समारोह में डीजीपी ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार बेहेरा (के-बलांग थाना) और ओडिशा आर्म्ड पुलिस फोर्स/03 जेम्स मुंडा को, उनके बेहतरीन प्रदर्शन और ड्यूटी के प्रति समर्पण के सम्मान में डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया. मौके पर डीआइजी बृजेश राय और एसपी नीतेश वाधवानी ने दोनों को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए बधाई दी. बताया कि उनकी यह उपलब्धि एक गर्व का क्षण है और यह ओडिशा पुलिस द्वारा अपनायी गयी प्रतिबद्धता, पेशेवरता और ईमानदारी को दर्शाती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










