Rourkela News: सड़क किनारे ढाबा में जा घुसी अनियंत्रित एसयूवी, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 06 Apr 2026 11:11 PM

विज्ञापन

Rourkela News: कुआरमुंडा रोड पर प्रगति पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित एसयूबी एक ढाबा में जा घुसी, जिससे दो युवको की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Rourkela News: कुआरमुंडा पुलिस चौकी अंतर्गत कुआरमुंडा रोड पर सोमवार तड़के एक एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक ढाबा में जा घुसी. इस दुर्घटना में एसयूवी में सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रांची से लौट रहे थे, कुआरमुंडा में हुआ हादसा

तीन युवक एक एसयूवी में रांची से वापस लौट रहे थे. कुआरमुंडा रोड पर प्रगति पेट्रोल पंप के पास यह एसयूवी अनियंत्रित होकर एक ढाबा से जा टकरायी. इस दुर्घटना में कुणाल नायक (23) और मोहित महतो (22) की मृत्यु हो गयी है. दोनों छेंड कॉलोनी के निवासी थे. वहीं एक अन्य युवक समीर नायक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे वेदव्यास स्थित जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आइसीयू में उसका इलाज चल रहा है. इसका पता चलने पर कुआरमुंडा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा. एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है. बताया जाता रहा है कि दुर्घटना के समय ढाबा बंद था. जिससे और अधिक लोगों की जान बच गयी. साथ ही ढाबे के कर्मचारी बाल-बाल बच गये. पुलिस ने दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

सुंदरगढ़ : बालू के ढेर से ट्रैक्टर चालक का शव बरामद

भष्मा थाना से कुछ दूरी पर बालू के ढेर पर एक ट्रैक्टर चालक का शव बरामद हुआ है. शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया गया, हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि चालक की मृत्यु कैसे हुई. जानकारी के अनुसार, आठकड़ा गांव के शिवनाथ मुंडा (30) ट्रैक्टर चालक हैं और भष्मा में काम कर रहे थे. शनिवार शाम को वे एक पेट्रोल पंप के पास बालू के ढेर पर काफी देर तक पड़े रहे. इसकी सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. शव को जिला मुख्यालय अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया था. इस संबंध में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola