Sambalpur News: अनुगूल में आम चुनने गये दो ग्रामीणों की दंतैल हाथी के हमले में मौत

Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 01 Jun 2026 11:24 PM

विज्ञापन

Sambalpur News: अनुगूल जिले में दंतैल हाथी के हमले में एक सप्ताह में चार लोगों की मौत होने स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.

विज्ञापन

Sambalpur News: अनुगूल जिले में सोमवार को आम तोड़ने जा रहे दो लोगों की मौत हाथी के हमले में हो गयी है. जिले के अनुगूल और छेंडीपदा फॉरेस्ट रेंज में यह घटनाएं हुई हैं. जानकारी के अनुसार, छेंडीपदा फॉरेस्ट रेंज के नुआगांव में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गयी.

बेटी के घर घूमने आयी थी प्रमिला, आम तोड़ने जाते समय हाथी ने किया हमला

मृतका की पहचान बगड़िया थाना क्षेत्र के जरीपाल गांव की प्रमिला रावल के रूप में हुई है. वह नुआगांव में अपनी बेटी के घर घूमने आयी थी. सोमवार सुबह वह नुआगांव में खमन नाल के पास पेड़ से आम तोड़ने गयी थी. वहां उसका सामना एक दंतैल हाथी से हो गया. हाथी ने प्रमिला को सूंड से उठाकर पटकने के बाद पैर से कुचल दिया. इसका पता चलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे छेंडीपदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी. वहां डॉक्टरों ने प्रमिला को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर छेंडीपदा की बगड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

65 वर्षीय बुजुर्ग की भी गयी जान

अनुगूल फॉरेस्ट रेंज के मुसापपुली गांव में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 65 वर्षीय गंधर्व साहू के रूप में हुई है. सोमवार की सुबह 6:30 बजे गंधर्व गांव के पास जंगल में गया था. वहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया. हाथी ने उसका सिर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया जायेगा.

वन विभाग लगातार चला रहा जागरुकता अभियान

अनुगूल डीएफओ नीतीश कुमार ने कहा कि आम और केला की फसल पक रही है. इस दौरान लोगों को जंगल और आम के बागों में जाने से मना किया गया है. हर तरह से जागरुकता फैलायी जा रही है. इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं होना दुखद है. वन विभाग की ओर से मुआवजा देने की बात कही गयी है. विदित हो कि इस अंचल में विगत एक सप्ताह में हाथी के हमले में चार लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola