Bhubaneswar News: भाजपा महान विचारों और मूल्यों से प्रेरित एक जीवंत विचारधारा : माझी

Published by : BIPIN KUMAR YADAV Updated At : 06 Apr 2026 11:09 PM

विज्ञापन

Bhubaneswar News: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

Bhubaneswar News: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता को शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि महान विचारों और मूल्यों से प्रेरित एक जीवंत विचारधारा है. यह विचारधारा दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं के त्याग, आदर्शों और सनातन जीवन मूल्यों से प्रेरित है.

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र से प्रेरित यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष की तरह करोड़ों भारतीयों की आशाओं और विश्वास को साकार कर रहा है. भाजपा की विकास यात्रा केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्कार और सेवा की निरंतर परंपरा का प्रतीक है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प के साथ पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि आज ओडिशा में विकास का जो नया दौर दिखायी दे रहा है, वह पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास तथा संगठनात्मक एकता का परिणाम है. मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘समृद्ध ओडिशा’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए सभी कार्यकर्ता फिर से समर्पित होकर कार्य करें. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की नि:स्वार्थ सेवा और निष्ठा ही पार्टी की असली ताकत और भविष्य की प्रेरणा है.

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उन महान तपस्वियों और राष्ट्रनिष्ठ नेताओं को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने सेवा, समर्पण और सिद्धांतों के आधार पर इस संगठन को जन-आस्था का प्रतीक बनाया. उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं का त्याग और परिश्रम ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है. प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता ‘अंत्योदय’ के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित हैं और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सक्रिय योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इसी समर्पण और सेवा भावना के साथ राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola