ePaper

Bhubaneswar News: ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित किया, किसानों को मुआवजा मिलेगा

Updated at : 03 Jan 2025 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bhubaneswar News: ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित किया, किसानों को मुआवजा मिलेगा

Bhubaneswar News: कृषि ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष दिसंबर में हुई बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित किया.

विज्ञापन

Bhubaneswar News: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पिछले वर्ष दिसंबर में हुई बेमौसम बारिश को शुक्रवार को प्राकृतिक आपदा घोषित किया, ताकि बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से मुआवजा वितरित किया जा सके. यहां कृषि ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए माझी ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण जिन किसानों की 33 प्रतिशत या उससे अधिक फसल बर्बाद हुई है, उन्हें राहत संहिता के प्रावधानों के अनुसार सहायता प्रदान की जायेगी. उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से लगभग 291 करोड़ रुपये की सहायता दी जायेगी.

6,66,720 किसानों ने 33 प्रतिशत या उससे अधिक फसल के नुकसान की दी है सूचना

मुख्यमंत्री माझी ने

कहा कि राज्य में बेमौसम बारिश प्राकृतिक आपदाओं की सूची में नहीं थी. हालांकि, फसल के नुकसान और किसानों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए, हमारी सरकार आज राज्य में बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित करती है, ताकि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से मुआवजा वितरित किया जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारियों के अनुसार, 20 से 28 दिसंबर, 2024 के बीच बारिश के कारण अब तक 6,66,720 किसानों ने 33 प्रतिशत या उससे अधिक फसल के नुकसान की सूचना दी है.

ओडिशा में आलू संकट के लिए प.बंगाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य में आलू संकट के लिए शुक्रवार को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्ववर्ती बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर निशाना साधा. आलू उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं होने की वजह से ओडिशा आलू की अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पश्चिम बंगाल पर बहुत अधिक निर्भर रहता है. और जब पड़ोसी राज्य अपनी घरेलू मांग को पूरा करने की वजह से आलू की आपूर्ति बंद कर देता है, तो ओडिशा समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माझी और उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव ने ओडिशा में आलू की कमी के लिए ममता बनर्जी की आलोचना की. माझी ने कहा कि ओडिशा में आलू संकट का सामना करते हुए, हमने ममता दीदी से बात की, लेकिन व्यर्थ. वह उचित समय पर हमसे बदला लेती हैं. ममता दीदी में ओडिशा के लिए कोई ‘ममता’ नहीं है. हालांकि, माझी ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि बनर्जी किस तरह से बदला ले रही हैं.

आलू लदे ट्रकों को रोककर ओडिशा को ब्लैकमेल कर रह पश्चिम बंगाल

कार्यक्रम कृषि ओडिशा 2025 में सिंहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल आलू से लदे ट्रकों को रोककर ओडिशा को ब्लैकमेल कर रहा है. लेकिन ओडिशा सरकार ने एक योजना तैयार की है. हम इस साल से किसानों को बड़े पैमाने पर आलू की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आलू की खेती करने के लिए पिछले महीने 1.80 लाख किसानों को 1.6 लाख किलोग्राम आलू के बीज उपलब्ध कराये हैं.

मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़कर उपमुख्यमंत्री की कार में यात्री की

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री की कार में यात्रा की जबकि उनका काफिला पीछे चल रहा था. माझी ने यहां बरमुंडा ग्राउंड पर आयोजित कृषि ओडिशा सम्मेलन से लौटते समय प्रोटोकॉल तोड़कर उपमुख्यमंत्री की कार में यात्रा की. टाटा नैनो कार में यात्रा करते माझी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कार उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव चला रहे थे, जबकि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी और मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी पिछली सीट पर बैठे थे. सिंहदेव खुद कार चलाकर कार्यक्रम स्थल तक गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola