पीएम मोदी ने दी सौगात, सीएम माझी के नेतृत्व में ओडिशा को मिली 47,600 रुपये करोड़ की विकास परियोजनाएं

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

Odisha News: ओडिशा को विकास की नई उड़ान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में राज्य में बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी.

विज्ञापन

Odisha News: ओडिशा के विकास को नई गति देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में राज्य को 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में ओडिशा आज विकास, निवेश और आधुनिक बुनियादी ढांचे के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है.

विज्ञापन

इन परियोजनाओं में ऊर्जा, रेलवे, सड़क, सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक अवसंरचना से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो राज्य के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को नई दिशा देंगे.

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य केवल परियोजनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि ओडिशा के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से हो रहे औद्योगिक निवेश और आधारभूत संरचना के विस्तार से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ओडिशा से होने वाला पलायन धीरे-धीरे समाप्त होगा.

प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित प्रमुख परियोजनाओं में ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने वाली पम्प्ड स्टोरेज एवं ताप विद्युत परियोजनाएं, रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, सिंचाई परियोजनाएं तथा स्वास्थ्य एवं सामाजिक बुनियादी ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं. इन परियोजनाओं से राज्य के औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा.

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में ओडिशा निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. राज्य में बड़े पैमाने पर नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं और विनिर्माण, ऊर्जा, खनन, लॉजिस्टिक्स तथा सेवा क्षेत्रों में अभूतपूर्व निवेश आकर्षित हो रहा है. इससे लाखों रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है.

ओडिशा अब केवल पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है. राज्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीकी अवसंरचना के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. युवाओं को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने हेतु एआई आधारित शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का विजन ओडिशा को देश के अग्रणी तकनीकी और औद्योगिक राज्यों में स्थापित करना है.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मयूरभंज के पारंपरिक हाट का भी दौरा किया और स्थानीय हस्तशिल्प, जनजातीय कला तथा स्वदेशी उत्पादों की सराहना की. यह दौरा ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से ओडिशा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा. उनका विश्वास है कि मजबूत बुनियादी ढांचा, तेजी से बढ़ते उद्योग, आधुनिक तकनीक और युवाओं की ऊर्जा ओडिशा को देश का अगला विकास इंजन बनाएगी.

नए निवेश, नई संभावनाओं और जनकल्याण के संकल्प के साथ ओडिशा आज विकास की एक नई कहानी लिख रहा है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में राज्य विकसित ओडिशा के लक्ष्य की ओर तेज गति से अग्रसर है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola