ePaper

Rourkela News: मां, माटी और मातृभाषा पर निर्भर है व्यक्ति की सफलता : प्रो दास

Updated at : 14 Feb 2026 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: मां, माटी और मातृभाषा पर निर्भर है व्यक्ति की सफलता : प्रो दास

Rourkela News: राउरकेला सरकारी ऑटोनोमस कॉलेज का बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया. विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला के पानपोष स्थित सरकारी ऑटोनोमस कॉलेज के दो दिवसीय बसंतोत्सव व वार्षिक उत्सव का उद्घाटन शुक्रवार को कॉलेज परिसर में हुआ. इसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ सस्मिता सामल ने की. मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद व फकीर मोहन यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपतिप्रोफेसर कुमरवर दास ने कहा कि एक व्यक्ति या विद्यार्थी अपनी सफलता के लिए अपनी मां, माटी और मातृभाषा पर निर्भर करता है. चूंकि संस्कृति सभ्यता को प्रभावित करती है, इसलिए हम सभी को अपनी संस्कृति के प्रति संवेदनशील होना चाहिए. उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके ज्ञान में है और जीवन का आनंद शिक्षा में है. सम्मानित अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद और संगठक डॉ सनातन प्रधान ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से भारत माता की भलाई के लिए काम करने का आह्वान किया.

विभिन्न प्रतियोगिता के कुल 257 विजेताओं को मिला पुरस्कार

विशिष्ट अतिथि एनआइटी राउरकेला के विद्यार्थी विकास केंद्र के प्रमुख नलिनी निहार नायक कहा कि मनीष जब झूठ बोलता है, तो अभिनय करने लगता है. उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा पॉलिसी (एनइपी) में पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे पहलुओं में भी विकास पर जोर दिया गया. प्राचार्य डॉ सामल ने कॉलेज की गरिमा के बारे में जानकारी देते हुए स्वागत भाषण दिया. प्रोफेसर ममता बक्सला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज ड्रामेटिक कमेटी की उपाध्यक्ष रामेश्वरी भोई ने सम्मानित अतिथि का परिचय दिया, जबकि प्रोफेसर रश्मिरेखा पाल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा. प्रोफेसर महेंद्र तनय टुडू ने कॉलेज की अलग-अलग गतिविधियों और खास उपलब्धियों पर एक रिपोर्ट पेश की. इस मौके पर अतिथियों ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज के अलग-अलग वर्ग के विद्यार्थियों के बीच हुई विभिन्न प्रतियोगिता के कुल 257 विजेताओं को पुरस्कार दिया. पहले दिन 61 अलग-अलग व्यक्तिगत और ग्रुप कैटेगरी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.

अलग-अलग विभाग के टॉपर सम्मानित

पानपोष स्थित सरकारी ऑटोनोमस कॉलेज के बसंतोत्सव व वार्षिकोत्सव पर शनिवार को अलग-अलग विभाग में यूजी व पीजी में टॉप करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. काॅलेज की प्राचार्या डॉ सस्मिता सामल के प्रत्यक्ष तत्वावधान में आयाेजित इस समाराेह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एनआइटी राउरकेला के निदेशक प्रो के उमा महेश्वर राव, राउरकेला स्टील प्लांट के पूर्व सीजीएम (टाउन सर्विसेज) प्रताप कुमार स्वांई ने सभी टॉपराें को डिपार्टमेंटल टॉपर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह में यूजी-2022-2025 के लिए इकोनॉमिक्स में संजना महापात्र, एजुकेशन में वर्षारानी साहू, इंग्लिश में विशाखा सारडा, ज्योग्राफी में प्रत्युष सरकार, हिंदी में आयुष कुमार साहू, हिस्ट्री में नरेश कुमार नायक, होम साइंस में श्रद्धांजलि पति, ओड़िया में मधुस्मिता गौड़, फिलोसॉफी में सुश्रिता सा, पाॅलीटिकल साइंस में सोनाली सिंह, साइकोलॉजी में देवसी मल्ल, सोशियोलॉजी में श्रेया मिश्र, कॉमर्स में सौमो मोहंती, बायोटेक्नोलॉजी में स्तिति प्रज्ञा मिश्रा, बोटनी में आसिया बेगम, केमिस्ट्री में श्रीया पाठक, कंप्यूटर साइंस में देवाशीष मोहंता, इलेट्रॉनिक्स व टेली कम्युनिकेशन में वैशाली पाणिग्राही, जूलॉजी में लिंगराज ओझा व दिव्यरंजन साहू, मैथेमेटिक्स में रूपारोशनी मिश्रा, मैथेमेटिक्स विद कंप्यूटर में सौम्यरंजन साहू, फिजिक्स में प्रभुदत्ता पंडा, स्टेटिसटिक्स में विश्वजीत महतो व प्रभातरंजन प्रधान तथा जूलॉजी में रोनित कुमार यादव काे सम्मानित किया गया. इसी प्रकार पीजी टॉपर-2025 के लिए इकोनाॉमिक्स में अंजना बेहेरा, एजुकेशन में बेबी साहू, इंग्लिश में खुशनुमा आरा, हिंदी में मोनालिसा नाइक, हिस्ट्री में सुरेया खातून, होम साइंस में मनीषा कुजूर, लाइब्रेरी एंड इंर्फोमेशन साइंस में लिशा प्रधान, ओड़िया में दुष्मंत दीप, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में कस्तुरी कामिला, पॉलीटिकल साइंस में सस्मिता दास, साइक्लोजी में स्तितिप्रज्ञा महापात्र, संस्कृत में कामिनी सा, सोशियोलोजी में असित ओराम, कामर्स में खुशनुमा नाज, बोटनी में शुभश्री दास, केमिस्ट्री में सौम्या बारिक, कंप्यूटर साइंस में हंसिका मिश्रा, जियोलॉजी में सोनाली पाल, मैथेमेटिक्स में प्रज्ञाप्रमिता भोई, फिजिक्स में एम गाेपाल रेड्डी, स्टेटिसटिक्स में शिल्पा परिडा तथा जूलॉजी में संस्कृति पाढ़ी को डिपार्टमेंटल टॉपर के तौर पर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola