Pune Porsche Car Accident Case में नाबालिग आरोपी के पिता को मिली जमानत
Pune Porsche Car Accident Case
Pune Porsche Car Accident Case: पुणे पोर्श कार हादसा मामला में नाबालिग आरोपी के पिता को पुणे सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है. बता दें, हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के समय नाबालिग आरोपी नशे की हालत में था.
Pune Porsche Car Accident Case: पुणे पोर्श कार हादसा मामले में नाबालिग आरोपी के पिता को किशोर न्याय अधिनियम से संबंधित एक मामले में जमानत मिल गई है. इस मामले में 10 दिन पहले बहस हुई थी, जिसके बाद पुणे सेशन कोर्ट ने आज जमानत को मंजूर कर लिया. दरअसल बीते महीने की 19 तारीख को कथित तौर पर नशे की हालत में एक नाबालिग आरोपी ने अपनी लग्जरी पोर्श कार से दो लोगों को टक्कर मार दी थी. हादसे में दोनों की जान चली गई. हादसे के समय नाबालिग आरोपी नशे की हालत में था और कार भी काफी स्पीड में थी.
केस को दबाने की खूब हुई थी कोशिश
बता दें, घटना के बाद आरोपी के परिजनों की ओर से केस को दबाने की खूब कोशिश की गई थी. घटना के बाद ऐसा दिखाने की कोशिश की गई कि 19 मई को दुर्घटना के समय नाबालिग कार नहीं चला रहा था और कोई वयस्क व्यक्ति कार चला रहा था. वहीं आरोपियों ने सबूतों के साथ भी छेड़छाड़ की थी. ब्लड सैंपल को भी पैसे देकर बदलने का आरोप लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक हादसे से पहले नाबालिग आरोपी ने जमकर शराब पी थी.
आरोपी के सामान्य शर्तों के साथ मिल गई थी जमानत
जिस दिन हादसा हुआ था उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया जहां से उसे आसान सी शर्तों के साथ जमानत दे दी गई. बोर्ड ने उसे सड़क सुरक्षा नियमों पर लेख लिखने को कहा गया था. इसके अलावा उसे 15 दिन ट्रैफिक पुलिस के साथ रहने को कहा गया था. साथ ही डॉक्टर और मनोचिकित्सक के परामर्श लेने को कहा गया था.
बम्बई हाई कोर्ट ने पूछा सवाल
वहीं, पुणे पोर्श कांड में बम्बई हाई कोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को पूछा कि पुणे पोर्श कार हादसा मामले में नाबालिग आरोपी को पहले जमानत देना और फिर उसे हिरासत में ले लेना और फिर सुधार गृह में रखना क्या कैद के समान नहीं है. न्यायमूर्ति जस्टिस भारती डांगरे और न्यायमूर्ति मंजूषा देशपांडे की खंडपीठ ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी. अदालत ने कहा कि दो लोगों की जान चली गई. यह बहुत दर्दनाक हादसा तो था ही, लेकिन नाबालिग आरोपी भी मानसिक अभिघात में था. खंडपीठ ने पुलिस से यह भी पूछा कि कानून के किस प्रावधान के तहत पोर्श दुर्घटना मामले में नाबालिग आरोपी को जमानत देने के आदेश में संशोधन किया गया और उसे कैद में किस आधार पर रखा गया. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










