गेट आउट! मुंबई में मंत्री से भिड़ गई महिला, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
मंत्री से बहस करती महिला (Photo: X)
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video : महाराष्ट्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला, मंत्री से बहस करते हुए नजर आ रही है. नीचे देखें वीडियो और जानें आखिर क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Viral Video : मुंबई के वर्ली में एक प्रोटेस्ट मार्च की वजह से भारी ट्रैफिक जाम लग गया. इससे परेशान एक महिला महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन और वहां मौजूद पुलिस से बहस करने लगी. उसने अपनी नाराजगी खुलकर जताई. इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसे सोशल मीडिया यूजर शेयर कर रहे हैं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

बीजेपी ने निकाला था प्रोटेस्ट मार्च

यह पूरा मामला बीजेपी के प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हुआ. यह प्रदर्शन विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए), खासकर कांग्रेस और अन्य दलों के खिलाफ किया जा रहा था. बीजेपी का कहना था कि केंद्र में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया क्योंकि बहुमत नहीं मिला, इसलिए इसके विरोध में यह मार्च निकाला गया. इस प्रोटेस्ट मार्च की वजह से इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम लोग काफी परेशान हुए.

कांग्रेस ने बीजपी पर साधा निशाना

अब इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि इस बहन ने बीजेपी का असली चेहरा उजागर कर दिया है. सपकाल ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर राजनीति की जा रही है और उन्हें गुमराह किया जा रहा है. वर्ली में निकले मार्च के दौरान एक महिला ने विरोध जताकर इन दावों को चुनौती दी. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर संविधान और चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की कोशिशें पहले ही रोकी जा चुकी हैं. अब रैली और अभियान के जरिए फिर से लोगों को भ्रमित करने की कोशिश हो रही थी, जिसे इस महिला ने नाकाम कर दिया. साथ ही कहा कि आने वाले समय में महिलाएं ऐसे ही विरोध जारी रखेंगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola