महाराष्ट्र: दिल दहला देगी पालघर सामूहिक दुष्कर्म की घटना, 8 आरोपी करते रहे हैवानियत, कड़ी सजा की उठी मांग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Dec 2022 1:13 PM

विज्ञापन

पीड़िता पालघर के माहिम इलाके की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि वो अपने घर से शुक्रवार की रात लापता हो गई थी. उसके अगले दिन 10 बजे तक आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते रहे. मामले को लेकर सातपाटी पुलिस स्टेशन पर शिकायत भी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जहां 16 साल की एक नाबालिग के साथ 8 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. हैवानियत का यह खेल 15 घंटे तक चलता रहा. आरोपियों ने नाबालिग को इतने देर बंदी बनाकर रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को अधमरा कर दिया. वहीं, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनपर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(डी) , 366 (ए), 341, 342 और 323 के साथ-साथ बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं, पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आठों आरोपियों को 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता पालघर के माहिम इलाके की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि वो अपने घर से शुक्रवार की रात लापता हो गई थी. उसके अगले दिन 10 बजे तक आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते रहे. मामले को लेकर सातपाटी पुलिस स्टेशन पर शिकायत भी दर्ज की गई है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे लेकर पहले एक खाली घर में गये इसके बाद समुद्र किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

महिला आयोग ने की कड़ी कार्रवाई की मांग: घटना के बाद मामले को लेकर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है और पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने एक वीडियो संदेश में कहा कि आयोग को सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस से आयोग ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: पंजाब के गुरदासपुर में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola