Maharashtra Politics : महाराष्ट्र की राजनीति में आएगा भूचाल? बोले एकनाथ शिंदे- हल्के में मत लेना

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Feb 2025 1:20 PM

विज्ञापन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र की राजनीति में सब ठीक नहीं है क्या? उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुझे हल्के में मत लेना.

विज्ञापन

Maharashtra Politics : क्या महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आने वाला है? दरअसल, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि महायुति सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच बढ़ती दरार की अटकलें हैं. इस बीच शिंदे ने अपने आलोचकों को उन्हें हल्के में न लेने की चेतावनी दी है. फडणवीस द्वारा बुलाई गई बैठकों में शामिल न होने वाले शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार के पतन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2022 में जब उन्हें हल्के में लिया गया तो उन्होंने मौजूदा सरकार को गिरा दिया था.

2022 में मुझे हल्के में लिया गया : एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे की यह टिप्पणी फडणवीस द्वारा जालना में 900 करोड़ रुपये की परियोजना को रोके जाने के बाद आई है, जिसे शिंदे के मुख्यमंत्री रहने के दौरान मंजूरी दी गई थी. परियोजना की वैधता और शिंदे की मंजूरी के पीछे की मंशा पर सवाल उठने के बीच जांच के आदेश भी दिए गए हैं. पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा, “मैं एक सामान्य पार्टी कार्यकर्ता हूं, लेकिन मैं बाला साहेब का भी फॉलोवर हूं. यह बात सभी को समझनी चाहिए. जब ​​2022 में मुझे हल्के में लिया गया तो मैंने मौजूदा सरकार को पलट दिया.”

ये भी पढ़ें : PM Modi Video : एकनाथ शिंदे की हथेली ठोककर क्या बोले पीएम मोदी, लगे ठहाके

शिंदे ने आगे कहा, “विधानसभा में अपने पहले भाषण में मैंने कहा था कि देवेंद्र फडणवीस जी को 200 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी और मिलीं भी.  इसलिए मेरी बात को हल्के में न लें. जिन लोगों के लिए यह कहा गया है, वे इसे समझेंगे.”

एकनाथ शिंदे के 40 विधायकों के साथ किया था विद्रोह

2022 में एकनाथ शिंदे के 40 विधायकों के साथ विद्रोह ने शिवसेना को दो भाग में बांट दिया. महा विकास अघाड़ी सरकार इसके बाद गिर गई. बाद में उन्होंने बीजेपी के साथ सरकार बनाई. वे खुद मुख्यमंत्री बने. हालांकि, 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी के मजबूत प्रदर्शन के बाद शिंदे को शीर्ष पद से हटना पड़ गया. महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई. बीजेपी ने 132, शिवसेना ( एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola