लाडकी बहिन योजना : इन महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये, हो गया ऐलान

Updated:
विज्ञापन

लाडकी बहिन योजना (File Photo)

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत अब महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये मिलने वाले हैं. इसकी घोषणा की जा चुकी है.

विज्ञापन

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ योजना को लेकर बड़ा अपडेट आया है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि जल्द ही इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे. अभी महिलाओं को 1,500 रुपये मिल रहे हैं, जिसे बढ़ाए जाने की बात कही गई है. महाराष्ट्र सरकार की इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मदद देना है. शिंदे ने यह बात कोल्हापुर में चुनावी सभा के दौरान कुछ दिन पहले कही.

मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना का लाभ 21 से 65 साल की उम्र की महिलाओं को दिया जाता है. इसके लिए महिला का महाराष्ट्र की निवासी होना जरूरी है. विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा और विधवा इन सभी महिलाएं इस योजना का फायदा ले सकती हैं.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना से जुड़ी जरूरी बात


1. योजना का लाभ लेने के लिए महिला का बैंक अकाउंट होना चाहिए.

2. परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.

3. परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी का लाभ नहीं ले रहा हो.

4. यदि परिवार आयकर रिटर्न फाइल करता है. या फिर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) है, तो आवेदन करने में सक्षम नहीं होगा.

5. योजना का लाभ उसी महिला को दिया जाता है जो किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही हो.

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: क्या इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे पैसे? जान लें जरूरी बात

आवेदन करने के लिए ये कागजात होने चाहिए

योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन होता है. आवेदन के समय कुछ दस्तावेज आवश्यक हैं. जैसे आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट विवरण, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, उम्र प्रमाण पत्र, राशन कार्ड के अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी. ये दस्तावेज हैं आपके पास तो आप पात्र महिलाओं की लिस्ट में आ सकतीं हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola