ePaper

सुनेत्रा पवार होंगी महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, शाम 5 बजे शपथ ग्रहण, शरद पवार ने कहा– मुझे कोई जानकारी नहीं

Updated at : 31 Jan 2026 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
Sunetra Pawar With Ajit Pawar

सुनेत्रा पवार अजीत पवार के साथ (File Photo)

Sunetra Pawar : एनसीपी की राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार शनिवार को शाम पांच बजे लोक भवन में अपने दिवंगत पति और पार्टी प्रमुख अजित पवार के स्थान पर महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी.

विज्ञापन

Sunetra Pawar : दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार पार्टी बैठक से पहले मुंबई पहुंचीं. एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने विधायक दल की बैठक से पहले सुनेत्रा पवार से मुलाकात की. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी है कि सुनेत्रा पवार शनिवार शाम पांच बजे महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम)  होंगी.

सुनेत्रा के शपथग्रहण के बारे में कोई जानकारी नहीं: शरद पवार

सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने संबंधी खबरों के बीच एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने इस घटनाक्रम से खुद को अलग करते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. पवार ने साथ ही कहा कि उनके दिवंगत भतीजे ने एनसीपी गुटों के बीच विलय की घोषणा के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की थी.

अजित पवार के परिवार के फैसले का समर्थन करूंगा : फडणवीस

इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि भाजपा दिवंगत अजित पवार के परिवार और एनसीपी द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय का समर्थन करेगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि एनसीपी उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो भी फैसला लेगी, सरकार और भाजपा उस फैसले का समर्थन करेंगे. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम अजित दादा के परिवार और एनसीपी के साथ खड़े हैं.

बजट कौन पेश करेगा? जानें फडणवीस ने क्या कहा

वित्त मंत्रालय का प्रभार अजित पवार के पास था और ऐसे में बजट कौन पेश करेगा, इस सवाल पर फडणवीस ने कहा कि अजित पवार ने बजट की काफी तैयारी कर ली थी. उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस पर गौर करूंगा और संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करूंगा. अंत में हम तय करेंगे कि क्या करना है.

यह भी पढ़ें : Maharashtra Politics : अजित पवार एनसीपी के दोनों गुट को लाने वाले थे साथ, करीबी का दावा

विमान दुर्घटना में अजित पवार की हुई मौत

बुधवार को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी. गुरुवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान कॉलेज मैदान में प्रमुख राजनेताओं और हजारों लोगों की उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया था.

बजट 2026 पर प्रभात खबर की खास पेशकश

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola