Maharashtra Politics : अजित पवार एनसीपी के दोनों गुट को लाने वाले थे साथ, करीबी का दावा

Updated at : 30 Jan 2026 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
Ajit Pawar Merge Both NCP

अजित पवार (Photo: PTI)

Maharashtra Politics : दिवंगत अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों को एक साथ लाना चाहते थे. यह दावा उनके करीबी सहयोगी किरण गुजर ने किया है.

विज्ञापन

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के विलय के इच्छुक थे. उनकी यह इच्छा जल्द ही साकार होने वाली थी. अजित पवार के करीबी सहयोगी किरण गुजर की ओर से यह दावा किया जा रहा है. गुजर 1980 के दशक के मध्य में अजित पवार के राजनीति में कदम रखने से पहले से ही उनसे जुड़े हुए थे. उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से इस संबंध में बात की. गुजर ने बताया कि पवार ने बुधवार को हुए विमान हादसे से ठीक पांच दिन पहले उनसे इस बारे में बात की थी.

किरण गुजर ने कहा कि वह दोनों गुटों के विलय के लिए बहुत उत्सुक थे. उन्होंने मुझे पांच दिन पहले बताया था कि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में विलय होने वाला है. अजित पवार ने हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों के दौरान कुछ पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वह अपनी पार्टी का शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरद चंद्र पवार) में विलय करने का इरादा रखते हैं.

एनसीपी के भविष्य के लिए एक रोडमैप था तैयार

एनसीपी और एनसीपी  (शरद चंद्र पवार) ने पुणे और पिंपरी चिचवड में नगर निकाय चुनाव गठबंधन में लड़ा था. दोनों ने अगले महीने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए भी गठबंधन बरकरार रखने का फैसला किया था. गुजर ने कहा कि अजित पवार के पास विलय और संयुक्त एनसीपी के भविष्य के लिए एक रोडमैप तैयार था.

यह भी पढ़ें : अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, NCP नेता ने दिए संकेत

अजित पवार के कदम का शरद पवार करने वाले थे समर्थन

यह पूछे जाने पर कि क्या अजित पवार ने शरद पवार से इस मुद्दे पर चर्चा की थी? गुजर ने कहा कि ‘‘पवार साहब, सुप्रिया ताई (सुप्रिया सुले) और अन्य नेताओं के साथ सकारात्मक बातचीत चल रही थी… और संकेत मिल रहे थे कि शरद पवार इस कदम का समर्थन करेंगे. गुजर ने कहा कि कई सकारात्मक संभावनाएं उभर रही थीं, लेकिन इस त्रासदी ने अजित दादा को हमसे छीन लिया. अब उनकी मृत्यु के बाद यह और भी अधिक अनिवार्य हो गया है कि दोनों गुट एकजुट होकर बारामती और राज्य की बेहतरी के लिए काम करें.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola