सुनेत्रा पवार बन सकतीं हैं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, बोले शरद पवार– नो कमेंट

Updated:
विज्ञापन

शरद पवार ने सुनेत्रा पवार को लेकर क्या कहा? (File Photo)

Maharashtra Politics : एक सूत्र ने बताया कि 31 जनवरी को एनसीपी की संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है. इस बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जायेगा. पूरे घटनाक्रम पर शरद पवार का रिएक्शन आया है.

विज्ञापन

Maharashtra Politics : दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार मुंबई पहुंचीं हैं. यहां एनसीपी की बैठक होने वाली है. वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) बन सकतीं हैं. एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार ने तेजी से लिए जा रहे राजनीतिक फैसलों पर सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाएं बारामती में नहीं, बल्कि मुंबई में हो रही हैं. उनके अनुसार प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और अन्य वरिष्ठ नेता इन बैठकों में फैसले ले रहे हैं. जो कुछ भी सामने आ रहा है, वही उनके फैसले हैं. शरद पवार ने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी (कमेंट) नहीं करेंगे.

विज्ञापन

शरद पवार ने अजित पवार को याद करते हुए कहा कि वह एक सक्षम और जनसेवा के लिए समर्पित नेता थे. वह लोगों की समस्याओं को गहराई से समझते थे और हमेशा न्याय दिलाने की कोशिश करते थे. बारामती की जनता ने हमेशा उनका साथ दिया और उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारियों में कभी कमी नहीं छोड़ी. आगे शरद पवार ने कहा कि उनके निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है. इस मुश्किल समय में हमें मजबूती से आगे बढ़ना होगा. लोगों के दुख को कम करने के लिए काम करना होगा. उसी सोच व मूल्यों को आगे बढ़ाना होगा जिनके साथ अजित पवार ने सेवा की. उन्हें भरोसा है कि उनके परिवार की नई पीढ़ी उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगी.

यह भी पढ़ें : सुनेत्रा पवार पहुंचीं मुंबई, बन सकतीं हैं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola