मुंबई: आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 का धमाकेदार समापन, खेल के मैदान में उतरे 150 से ज्यादा डिजाइनर्स
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Feb 2026 5:37 PM
आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026
Architect Pickleball Tournament 2026: एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स इनवोग की ओर से आयोजित आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन मुंबई में बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ. इस टूर्नामेंट में मुंबई भर से 150 से अधिक आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनर्स ने हिस्सा लिया
Architect Pickleball Tournament 2026: एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स इनवोग की ओर से आयोजित आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन मुंबई में बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिज़ाइनर्स (IIID), मुंबई रीजनल चैप्टर के सहयोग से मैच का आयोजन किया गया था. इस टूर्नामेंट में मुंबई भर से 150 से अधिक आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनर्स ने हिस्सा लिया, जहां फिटनेस, टीमवर्क और सामुदायिक भावना का उत्सव मनाया गया.
टूर्नामेंट से पहले अभ्यास सत्र आयोजन
टूर्नामेंट से पहले शहर के विभिन्न स्थानों पर अभ्यास सत्र आयोजित किए गए, वहीं प्री-इवेंट गाला डिनर का आयोजन सोफिटेल, मुंबई में किया गया. लीग और नॉक-आउट चरणों से गुजरते हुए प्रतियोगिता फाइनल तक पहुंची, जहां टीम नेक्सियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया, जबकि टीम स्टीलक्स उपविजेता रही. यह एपीबी टूर के सीज़न 2 का सफल और प्रभावशाली समापन रहा. विजेता टीम की कप्तान आईडी. सोनिया पोटदार ने इस टूर्नामेंट को डिज़ाइन बिरादरी से जुड़ने का एक ताज़गीभरा और सकारात्मक मंच बताया, जहाँ प्रतिस्पर्धा के साथ आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा मिला.
IIID मुंबई रीजनल चैप्टर के मानद सचिव आर्कि. मिलिंद पई ने कहा कि यह टूर्नामेंट पेशेवर जीवन से परे जाकर स्वास्थ्य, सौहार्द और सार्थक सहभागिता को बढ़ावा देने में सफल रहा. विभिन्न टीमों के कप्तानों- आर्कि. संदीप शिकरे (स्टीलक्स), आर्कि. अहमद शेख (कॉमलक्स), आर्कि. विपुल टापके (चांगी लाइट्स), आर्कि. रेज़ा काबुल (हेरिटेज मार्बल) और आर्कि. कुतुब मंडवीवाला (द सिलेक्ट)—ने भी खेल भावना, टीमवर्क और आपसी भाईचारे को इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता बताया.
इस टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स इनवोग रहे, जबकि हेरिटेज मार्बल, कॉमलक्स, द सिलेक्ट, स्टीलक्स, ARC ONE, नेक्सियन और चांगी लाइट्स ने स्पॉन्सर पार्टनर के रूप में अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व किया. एशियन पेंट्स ब्यूटीफुल होम्स इनवोग के एमडी मनीष शाह ने कहा कि इस तरह की पहल डिज़ाइन कम्युनिटी के भीतर मजबूत संबंध बनाने में अहम भूमिका निभाती है. हेरिटेज मार्बल के एमडी राहुल जिंदल ने इसे खेल और प्रोफेशनल बॉन्डिंग का बेहतरीन संगम बताया. वहीं कॉमलक्स के एमडी नितिन अग्रवाल, द सिलेक्ट के एमडी प्रतीक अग्रवाल, स्टीलक्स के सीईओ मयूर जैन, ARC ONE की डायरेक्टर रश्मि आनंद, नेक्सियन के एवीपी गौरव खंडेलवाल और चांगी लाइट्स की डायरेक्टर कीर्ति पटेल ने इस पहल को अनुशासित, ऊर्जावान और दीर्घकालिक संबंधों को बढ़ावा देने वाला मंच बताया.
इस पूरे आयोजन का सफल निष्पादन टीम IIGNITE Inc. जिसकी अगुवाई गौरी वर्मा ने की, की ओर से किया गया. आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर्नामेंट अब आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन समुदाय में फिटनेस, नेटवर्किंग और कम्युनिटी बिल्डिंग को जोड़ने वाला एक सशक्त आंदोलन बनता जा रहा है. सीजन 2 की सफलता के बाद, एपीबी टूर आने वाले समय में और अधिक भागीदारी और गहरे उद्योग सहयोग के साथ लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










