Maharashtra: प्रेमिका को कार से कुचलने की कोशिश, घटना के बाद आरोपी फरार, बड़े अधिकारी के बेटे की कारगुजारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Dec 2023 1:03 PM
महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे पर एक महिला को अपनी कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि घटना में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई है. उसके हाथ पैर और कंधे में काफी चोट आई है. उसका दाहिना पैर भी टूट गया. वहीं, घटना के बाद से ही आरोपी फरार है.
महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे पर ठाणे के एक होटल के पास एक महिला को अपनी कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है. 26 वर्षीय एक महिला घटना में बुरी तरह घायल हो गई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति महिला का प्रेमी बताया जाता है. घटना 11 दिसंबर की है और पुलिस ने आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाने), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत कासारवडावली थाने में मामला दर्ज किया है.
आरोपी अभी तक नहीं हुआ गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि पीड़िता एक ब्यूटीशियन हैं. घटना को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है. जिसमें पीड़िता ने अपनी चोटों को दिखाया है, साथ ही न्याय की मांग की है. बता दें आरोपी अश्वजीत अनिलकुमार गायकवाड महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे हैं. वहीं घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
इधर अपने पोस्ट में पीड़िता ने अश्वजीत और उसके दोस्तों का नाम बतौर आरोपी लिया है. उसने अपने पोस्ट में पीएम मोदी, सीएम एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, शिवसेना-यूबीटी के आदित्य ठाकरे को भी टैग किया है. साथ ही न्याय दिलाने की मांग की है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने मेरे ऊपर कार चढ़ा दी और मुझे मारने का प्रयास किया.
हादसे में पीड़िता गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि पीड़िता गंभीर रूप से घायल है. उसके हाथ पैर और कंधे में काफी चोट आई है. उसका दाहिना पैर भी टूट गया. वहीं, घटना के बाद से ही आरोपी फरार है. बताया जा रहा है की कहा-सुनी के बाद आरोपी ने पीड़िता पर अपनी कार चढ़ा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










