जुए में 700 रुपये हारने के बाद युवक ने कीटनाशक खा कर दी जान
Updated at : 19 Apr 2024 11:56 PM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर के इंदिरानगर में रहनेवाले राजेंद्र टोप्पो (32) नामक एक व्यक्ति ने गुरुवार की शाम कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली.
विज्ञापन
मनोहरपुर.
मनोहरपुर के इंदिरानगर में रहनेवाले राजेंद्र टोप्पो (32) नामक एक व्यक्ति ने गुरुवार की शाम कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली है. शव को पैतृक गांव चक्रधरपुर के रुंगसाई ले जाया गया. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक उसकी साली की शादी रविवार को होनी है, उसने अपनी साली को शादी में गिफ्ट में देने के लिए 700 रुपये रखे थे. जिसे वह जुए में हार गया था. इसी बात से वह विगत 4 दिनों से घर भी नहीं आ रहा था. बाद में विगत गुरुवार की दोपहर उसने कोयना नदी के किनारे कीटनाशक खा लिया और नदी के बगल में सो गया. बाद में हालत बिगड़ने पर उसने लोगों से मदद की गुहार लगायी. तब खबर मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी लेकर गये. जहां से उसे रेफर कर दिया गया. लेकिन राउरकेला में अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




