व्हाइट टाइगर गोजु-रियू कराटे एसोसिएशन की दो दिवसीय बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न, 14 कराटेकारों को मिली दोहरी पदोन्नति

Updated:
विज्ञापन
व्हाइट टाइगर गोजु-रियू कराटे एसोसिएशन की दो दिवसीय बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न, 14 कराटेकारों को मिली दोहरी पदोन्नति | Prabhat Khabar Network

व्हाइट टाइगर गोजु-रियू कराटे एसोसिएशन की दो दिवसीय बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न, 14 कराटेकारों को मिली दोहरी पदोन्नति | Prabhat Khabar Network

व्हाइट टाइगर गोजु

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर

व्हाइट टाइगर गोजु-रियू कराटे एसोसिएशन, चक्रधरपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग कार्यक्रम का रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक समापन हुआ. ग्रेडिंग परीक्षा में चक्रधरपुर, गोइलकेरा, चैनपुर तथा ओडिशा के संबलपुर शाखा से आए कराटे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. करीब छह घंटे तक चली कड़ी परीक्षा में प्रतिभागियों के कराटे के बेसिक, स्टांस, काता, कुमिते एवं शारीरिक दक्षता का बारीकी से मूल्यांकन किया गया. साथ ही खिलाड़ियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने के गुर भी सिखाए गए. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी सफल कराटेकारों को उनकी अगली बेल्ट के लिए पदोन्नत करते हुए संस्था की ओर से बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

14 खिलाड़ियों को मिली दोहरी पदोन्नति

इस ग्रेडिंग कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि कुल 14 कराटे खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा हाल ही में खेलगांव, रांची में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने के आधार पर दोहरी पदोन्नति (डबल प्रमोशन) प्रदान की गई. इनमें तनवी साहू, समृद्धि पाण्डेय, शिवांगी पाण्डेय, परी गांगुली, मोहम्मद माविया अफसर, मोहम्मद अहियान जावेद, रिशान बक्सी, अभ्युदय एस. लाल, नवीन सोनी, क्रिसमस सिरका, सिम्मी शेरोन सिरका, सुशांत सिरका, नुमा नाज तथा मोहम्मद जोराइज शामिल हैं.

इन खिलाड़ियों ने प्राप्त की नई बेल्ट

ब्लू बेल्ट (6 क्यू): तनवी साहू, समृद्धि पाण्डेय, शिवांगी पाण्डेय, परी गांगुली, मोहम्मद माविया अफसर, मोहम्मद अहियान जावेद, रिशान बक्सी, अभ्युदय एस. लाल, नवीन सोनी, क्रिसमस सिरका एवं सिम्मी शेरोन सिरका. ग्रीन बेल्ट (7 क्यू): श्वेता पति, नुमा नाज, मोहम्मद जोराइज, अभिराज दास, त्रिशिका सरकार, अर्णव गुप्ता, वंशी गुप्ता एवं सुशांत सिरका. ऑरेंज बेल्ट (8 क्यू): मोहम्मद हुजैल, आस्था पासवान, आकाश मोहंती एवं मरियम नाज. येलो बेल्ट (9 क्यू): कौशिक प्रधान, ओम मोहंती एवं गौरव विश्वकर्मा.

गोइलकेरा के खिलाड़ियों का विशेष सम्मान

कार्यक्रम में गोइलकेरा जैसे सुदूर क्षेत्र से आकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने और ग्रेडिंग परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धि की विशेष सराहना की गई. संस्था की ओर से गोइलकेरा के सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया.

इन प्रशिक्षकों की रही अहम भूमिका

ग्रेडिंग परीक्षा को सफल बनाने में सेंसेई राहुल कुमार गांगुली, सेंसेई उमाशंकर जाल, सेंसेई अफसर अली, सेंसेई बीर सिंह सिरका, सेंसेई एंथोनी सिरका तथा सेंसेई शैलेश बोदरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम के अंत में सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय ने सभी प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की.


विज्ञापन
रवि शंकर मोहंती

लेखक के बारे में

By रवि शंकर मोहंती

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola