भुवनेश्वर से मुंबई समर स्पेशल ट्रेन चलेगी

गर्मी छुट्टी में समर स्पेशल चलने से यात्रियों को सुविधा होगी.
चक्रधरपुर. गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भुवनेश्वर से मुंबई (सीएसएमटी) के बीच समर स्पेशल ट्रेन का एक फेरा चलाने की घोषणा की है. ट्रेन नंबर 01055 मुंबई सीएसएमटी भुवनेश्वर समर स्पेशल शनिवार सुबह 11.05 बजे मुंबई से खुलेगी और दूसरे दिन रात 11 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी. यह ट्रेन झारसुगुड़ा, चक्रधरपुर, टाटानगर, हिजली होते हुए भुवनेश्वर जाएगी.
तीन दिनों तक टाटा-हटिया ट्रेन मार्ग बदलकर चलेगी
जमशेदपुर. टाटा-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 22. 24 और 26 मई को बदलेगा. आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से गुरुवार को यह आदेश हुआ है. इससे ट्रेन तीनों दिन चांडिल के बाद पुरुलिया के बदले गुंडा विहार होकर अप डाउन करेगी, जबकि आसनसोल की ट्रेन 20. 25 और 26 मई को टाटानगर नहीं आएगी. ब्लॉक के कारण ट्रेन को आद्रा स्टेशन तक चलाने का आदेश हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




