रेलवे का कायाकल्प भी विकसित भारत की गारंटी : सांसद गीता कोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 85 हजार करोड़ से रेलवे की 6000 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित मुख्य समारोह का चाईबासा रेलवे स्टेशन परिसर में प्रसारण किया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 85 हजार करोड़ से रेलवे की 6000 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित मुख्य समारोह का चाईबासा रेलवे स्टेशन परिसर में प्रसारण किया गया.
इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत चक्रधरपुर, बड़ाजामदा व चाईबासा सहित अन्य स्टेशनों पर कार्यक्रम किये गये. चाईबासा में आयोजित कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा शामिल हुईं. यहां स्थानीय स्तर पर वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट के तहत बने स्टॉल का लोकार्पण किया.
- शहरवासियों ने देखा रेलवे की 85 हजार करोड़ की छह हजार परियोजनाओं का सजीव लोकार्पण
- चाईबासा स्टेशन का वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट के तहत स्टॉल का हुआ लोकार्पण
इस दौरान सांसद ने कहा कि छोटे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है. इनके विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समर्पित हैं. आने वाले दिनों में चाईबासा प्रमंडलीय मुख्यालय को पूरे देश से जोड़ने के लिए जिस तरह से मांग उठ रही है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है.
कहा कि रेलवे का कायाकल्प भी विकसित भारत की गारंटी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तीव्र गति से नये रेलवे ट्रैक का निर्माण, 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, वंदे भारत, नमो भारत, अमृत भारत जैसी नेक्स्ट जेनरेशन ट्रेन, आधुनिक रेलवे इंजन और कोच फैक्ट्रियां, यह सब 21वीं सदी की भारतीय रेल की तस्वीर बदल रही है.
मौके पर पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, बबलू शर्मा, विकास शर्मा, पिंटू प्रसाद व त्रिशानु राय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




