सांसद ने संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ किया धोखा: बोबोंगा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जगन्नाथपुर की कसिरा पंचायत के चुरलासाई में शंकर कोड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई.
विज्ञापन
जगन्नाथपुर.
जगन्नाथपुर की कसिरा पंचायत के चुरलासाई में शंकर कोड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई. जिसमें लोकसभा के चुनाव में इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी को भारी मातों से विजय बनाना का संकल्प लिया गया. बैठक में झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार को देश से उखाड़ने का मौका मिला है. यहां की निवर्तमान सांसद गीता कोड़ा इस संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ काफी धोखा किया है और आदिवासी दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक विरोधी भाजपा पार्टी की उम्मीदवार बन चुकी है, जो यहां के लोगों के जल-जंगल जमीन को छिनना चाहती है. कोड़ा दंपती इस क्षेत्र में झारखंड राज्य बनने के बाद से 25 साल तक सत्तासीन रहे, लेकिन यहां की जनसमस्या का निराकरण करने में विफल रहे. बैठक में लक्ष्मीनारायण लागुरी, मो.फिरोज, जुनिया पूर्ति, बमिया पूर्ति, राम कोड़ा आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










