ePaper

ये है मिसिर बेसरा का बंकर, इसी में रहता था खूंखार नक्सली, सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त

Updated at : 17 Apr 2025 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
misir besra naxalite bunker

भाकपा माओवादी का एक करोड़ का इनामी नक्सली इसी बंकर में रहता था. फोटो : प्रभात खबर

Misir Besra Bunker Demolished: सारंडा के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के बंकर को ध्वस्त कर दिया. कई और बंकरों को ध्वस्त किया गया है. नक्सलियों के ठिकाने से सुरक्षा बलों ने कई सामान भी बरामद किये हैं. सारंडा में लगातार कई महीने से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है.

विज्ञापन

Misir Besra Bunker Demolished: नक्सलियों के सफाये के लिए सरक्षा बलों के जवान और अधिकारी सारंडा के जंगलों की खाक छान रहे हैं. सुरक्षा बलों को हर दिन कुछ न कुछ सफलता मिलती है, लेकिन मंगलवार का दिन उनके लिए खास था. सीआरपीएफ की टीम के साथ-साथ नक्सलियों की तलाश में निकले झारखंड पुलिस के जवानों को वह बंकर मिला, जिसमें एक करोड़ रुपए का खूंखार नक्सली मिसिर बेसरा रहता था. सुरक्षा बलों ने सारंडा के बाबूडेरा में नक्सली नेता मिसिर बेसरा के इस गोपनीय ठिकाने को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा 6 अन्य मोर्चे को भी तबाह कर दिया गया. सर्च ऑरेशन के दौरान 5 आईईडी बम और अन्य सामान बरामद हुए हैं.

मनोहरपुर रखंड में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिली सफलता

सुरक्षा बलों को यह सफलता मनोहरपुर प्रखंड में मिली, जब सारंडा में एंटी नक्सल अभियान चल रहा था. अभियान के दौरान सोमवार को जराईकेला थाना अंतर्गत वनग्राम बाबूडेरा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने 5 (पांच) आईईडी बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ते की मदद से नष्ट कर दिया. इसके साथ ही 11 नक्सल बंकर/06 मोर्चा को भी सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया गया.

सारंडा में सुरक्षा बलों से छिपने के लिए के लिए मिसिर बेसरा ने ऐसा बनवाया था बंकर

इन बंकरों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा और उसकी टीम के ठहरने की व्यवस्था थी. इस बंकर का आकार 25 फीट X 35 फीट, 20 फीट X 25 फीट एवं 15 फीट X 20 फीट था.

नक्सली ठिकाने से बरामद सामान. फोटो : प्रभात खबर

लुईया और बकराबेरा के जंगलों/पहाड़ों पर सुरक्षा बलों ने चलाया था ऑपरेशन

इसी प्रकार मंगलवार को टोंटो थाना अंतर्गत वनग्राम लुईया एवं बकराबेरा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. सर्च के दौरान टोंटो थाना के वनग्राम बकराबेरा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाये गये नक्सलियों के 2 आईईडी बरामद हुए. बम निरोधक दस्ते की मदद से उसे वहीं नष्ट कर दिया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नक्सली दस्ते के सक्रिय होने की सूचना पर जवानों ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील है. इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 बटालियन. 209 बटालियन,झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 26 बटालियन, 60 बटालियन, 134 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

17 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

Video: रामगढ़ के पतरातू कोयला एंट्री गेट पर फायरिंग, रंगदारी की मांग

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है चक्रवात, 4 जिलों में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola