Video: रामगढ़ के पतरातू कोयला एंट्री गेट पर फायरिंग, रंगदारी की मांग

Crime News Ramgarh: रामगढ़ के पतरातू में रंगदारी के लिए फायरिंग की घटना हुई है. घटना पतरातू थाना क्षेत्र के कोयला एंट्री गेट पर हुई है. फायरिंग के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. जिस जगह अपराधियों ने फायरिंग की है, वहां 5 कारतूस मिले हैं. फायरिंग करने के बाद अपराधियों ने राहुल गैंग का पर्चा छोड़ा है.
Crime News Ramgarh|पतरातू (रामगढ़), अजय कुमार : रामगढ़ जिले के पतरातू में फायरिंग क घटना हुई है. बदमाशों ने रंगदारी की भी मांग की है. पतरातू थाना क्षेत्र के रेलवे गेट के पास कोयला एंट्री के चेक पोस्ट पर फायरिंग की यह घटना हुई है. घटना बुधवार देर पतरातू रेलवे गेट के समीप रेलवे साइडिंग कोयला एंट्री गेट के चेक पोस्ट पर करीब 11:55 बजे हुई.

पतरातू गुड्स शेड दामोदर मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गजानन प्रसाद कोयला लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते हैं. उनसे रंगदारी की मांग की गयी है. घटनास्थल से पुलिस को गोली के 5 खोखे बरामद हुए हैं. घटनास्थल पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि गोली चलाने वाले दो लोग बुलेट से आये थे.

गोली चलाने के बाद अपराधियों ने राहुल गैंग के नाम से पर्चा छोड़ा है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले अपराधी राहुल गैंग के सदस्य हैं. इस घटना के बाद से कोयले की ठुलाई क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पतरातू पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें
17 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट
ये है मिसिर बेसरा का बंकर, इसी में रहता था खूंखार नक्सली, सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है चक्रवात, 4 जिलों में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए