सुहागिनों ने सिंदूर खेला कर मां दुर्गा को दी अंतिम विदाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सुहागिनों ने सिंदूर खेला कर मां दुर्गा को दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
चक्रधरपुर.
विजयादशमी का दिन गुरुवार को होने से शुक्रवार को एकादशी के दिन चक्रधरपुर में चैती दुर्गा (वासंती दुर्गा) की प्रतिमा का विसर्जन सादगी से किया गया. इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला करते हुए मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी. विदाई के दौरान मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर सुहागिन महिलाओं ने आशीर्वाद लिया.वहीं, एक-दूसरे को लेकर लंबी उम्र की कामना की. इधर, संध्या के समय पंडित हाता और टाउन काली मंदिर की पूजा समिति द्वारा विसर्जन जुलूस निकाला गया. जहां संजय नदी में प्रतिमा विसर्जित की गयी. मालूम हो कि शुक्रवार की शाम में मां दुर्गा समेत लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिक की प्रतिमाओं को ट्रकों में बैठाकर निकाला गया. जहां शहर में विभिन्न जगहों का भ्रमण करने के बाद संजय नदी में विसर्जित कर दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










