पश्चिमी सिंहभूम में डीजे की धुन पर थिरक रहे छह साल के बच्चे की साउंड बॉक्स से दबकर मौत, पसरा मातम

फाइल फोटो
पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में डीजे की धुन पर थिरक रहे छह साल के बच्चे की साउंड बॉक्स से दबकर मौत हो गयी. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत आसनतलिया पंचायत के इंदकाटा मुरांगटांड़ गांव में डीजे की धुन पर छह साल का बच्चा विष्णु लोहार थिरक रहा था. इसी दौरान बच्चे के ऊपर डीजे का साउंड बॉक्स गिर गया और बॉक्स के नीचे दबकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इधर, हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर जांच में जुटी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक की लहर है.
लगातार खून बहने से बच्चे की मौत
जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत आसनतलिया पंचायत के इंदकाटा मुरांगटांड़ गांव में डीजे बजाया जा रहा था. इस दौरान गांव के सुरेश लोहार का छह वर्षीय पुत्र विष्णु लोहार सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गांव में डीजे बॉक्स के पास नाचने के लिए गया था. इसी क्रम में विष्णु लोहार के ऊपर डीजे का साउंड बॉक्स गिर गया. डीजे बॉक्स गिरने के कारण विष्णु लोहार नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. विष्णु लोहार के सिर में अंदरूनी चोट लगी थी. इसके कारण सिर से लगातार खून बह रहा था. इससे विष्णु लोहार की मौत हो गयी.
मौत से गांव में पसरा मातम
घटना के बाद आनन-फानन में विष्णु लोहार को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना से गांव में मातम पसर गया. इधर, परिजनों में शोक की लहर है. सूचना पाकर चक्रधरपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और परिजनों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




