रेलमंडल होगा हाइटेक, सौंदर्यीकरण शुरू

Updated at : 04 Jun 2017 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
रेलमंडल होगा हाइटेक, सौंदर्यीकरण शुरू

पर्यावरण दिवस पर गार्डन का उदघाटन, 100 से अधिक पौधे लगाये जाएंगे चक्रधरपुर : पर्यावरण संरक्षण एवं विभागों के सौंदर्यीकरण पर रेल मंडल ने कार्य करना शुरू कर दिया है. मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सभी विभागों को निर्धारित अवधि पर विकास व सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करने का सख्त आदेश दिया है. श्री […]

विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर गार्डन का उदघाटन, 100 से अधिक पौधे लगाये जाएंगे

चक्रधरपुर : पर्यावरण संरक्षण एवं विभागों के सौंदर्यीकरण पर रेल मंडल ने कार्य करना शुरू कर दिया है. मंडल रेल प्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सभी विभागों को निर्धारित अवधि पर विकास व सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करने का सख्त आदेश दिया है. श्री सिंह ने पदभार संभालते ही चक्रधरपुर रेलमंडल के विकास व सौंदर्य कार्यों पर योजना बनायी है. इंजीनियरिंग विभाग ने बताया कि डीआरएम कार्यालय के बाहर नया गार्डन का निर्माण हो रहा है. इस गार्डन में ब्रिटिश काल के 125 साल पुराना स्टीम इंजन स्थापित किया जायेगा.
यह इंजन फिलहाल डीआरएम कार्यालय में है. यह कार्य जोनल फंड से कराया जा रहा है. जिसकी लागत करीब 10 लाख रुपये बतायी जा रही है. इस कार्य के पूरा होने से मंडल मुख्यालय का लुक बदलेगा और पार्क की खूबसूरती में निखार आयेगा. विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा उदघाटन: 5 जून को डीआरएम श्री सिंह विश्व पर्यावरण दिवस पर इस नये गार्डन का उदघाटन करेंगे. मौके पर 100 पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola