असम में अमित शाह ने किया मेगा रोड शो, 90 सीट जीतने का किया दावा

Updated:
विज्ञापन
Amit Shah holds roadshow

रोड शो करते अमित शाह, फोटो पीटीआई

Amit Shah Roadshow: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम में मेगा रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में एनडीए 90 से अधिक सीट जीतेगी.

विज्ञापन

Amit Shah Roadshow: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में रोड शो के साथ चुनावी राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की. उन्होंने कहा, असम के लोग राज्य में बीजेपी और एनडीए की सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं. हम 90 से अधिक सीट के साथ फिर से सरकार बनाएंगे.

असम में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार किया गया

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है. असम में उग्रवाद, बम विस्फोट और गोलीबारी बंद हो गई है. यहां स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है. यह राज्य पूरे पूर्वोत्तर में स्वास्थ्य और शिक्षा का केंद्र बन गया है.

शाह ने हिमंत बिस्वा सरमा और एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया

शाह ने जलुकबाड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, विजय कुमार गुप्ता (गुवाहाटी सेंट्रल), डिप्लू रंजन शर्मा (न्यू गुवाहाटी), प्रद्युत बोरदोलोई (दिसपुर) और असम गण परिषद (अगप) उम्मीदवार तपन दास (दिमोरिया) के समर्थन में रोड शो किया. शर्मा को छोड़कर, अन्य उम्मीदवार और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया शाह के साथ रोड शो में शामिल हुए. यह रोड शो आर्य विद्यापीठ कॉलेज के मैदान से शुरू होकर नेपाली मंदिर के पास समाप्त हुआ. ए के आजाद रोड पर रोडशो के दौरान करीब दो किलोमीटर की दूरी तय की गई.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola