आज डिनर में बनाएं निशा मधुलिका की स्पेशल डिश - मूंग दाल पकोड़ी करी

Updated at : 28 Mar 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Moong Dal Pakoda Curry Recipe

मूंग दाल पकोड़ी करी

कम तेल में बनने वाली मूंग दाल पकोड़ी करी एक हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर रेसिपी है, जिसमें पकोड़ियों को बिना तले सीधे ग्रेवी में पकाया जाता है, रोटी, पराठा या चावल के साथ यह बहुत स्वादिष्ट लगती है.

विज्ञापन

Moong Dal Pakoda Curry Recipe: अगर आप कम तेल वाली, हेल्दी और स्वादिष्ट सब्जी बनाना चाहते हैं, तो मूंग दाल पकोड़ी करी की रेसिपी ट्राइ करें. इस रेसिपी में पकोड़ियों को तेल में तलने की बजाय सीधे ग्रेवी में पकाया जाता है, जिससे यह डिश हल्की, पौष्टिक और बहुत स्वादिष्ट बनती है. इसे आप रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. यह रेसिपी घर पर आसानी से बनने वाली और परफेक्ट लंच और डिनर टाइप डिश है.

मूंग दाल पकोड़ी करी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Moong Dal Pakoda Curry Ingredients)

  • ½ कप मूंग दाल (1 घंटे भिगोई हुई)
  • 1 हरी मिर्च
  • ½ इंच अदरक
  • 2 टमाटर (प्यूरी)
  • ½ कप दही (फेंटा हुआ)
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • 1 तेजपत्ता
  • 5-6 काली मिर्च
  • 2-3 लौंग
  • 1 बड़ी इलायची
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ⅓ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया
  • 3 कप पानी

मूंग दाल पकोड़ी करी बनाने की आसान रेसिपी (Moong Dal Pakoda Curry Recipe)

Moong Dal Pakoda Curry Recipe
मूंग दाल पकोड़ी करी

सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को हल्का मोटा पीस लें. कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें तेजपत्ता, काली मिर्च, लौंग और इलायची डालकर भूनें. अब दाल का पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक हल्का भून लें.

अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक की पेस्ट डालें और मसाले डालकर तेल अलग होने तक पकाएं. गैस धीमी करके फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं.

अब इसमें पानी डालकर उबाल आने दें. बची हुई दाल के पेस्ट से छोटी-छोटी पकोड़ियां बनाकर उबलती ग्रेवी में डालें. 10-12 मिनट पकाएं जब तक पकोड़ियां फूलकर पक न जाएं.

अंत में हरा धनिया डालकर सर्व करें. स्वादिष्ट मूंग दाल पकोड़ी करी तैयार है.

यह भी पढ़ें: शाम में नाश्ते में खाना है कुछ चटपटा तो बनाएं चिली गार्लिक पनीर सैंडविच

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चिली गार्लिक पनीर तवा फ्राइ नोट करें शेफ संज्योत कीर की चटपटी रेसिपी

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola