अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated at : 04 Jun 2017 12:30 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : दो समुदाय संग पुलिस ने की बैठक, कहा क्रिकेट के दौरान मारपीट के बाद दो समुदायों में तनाव का मामला चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने शांति व्यवस्था बहाल करने व आपसी सौहार्द्र बनाये रखने के लिए दो समुदाय के लोगों के साथ बैठक की. मालूम हो कि पांच दिन पूर्व […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : दो समुदाय संग पुलिस ने की बैठक, कहा
क्रिकेट के दौरान मारपीट के बाद दो समुदायों में तनाव का मामला
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने शांति व्यवस्था बहाल करने व आपसी सौहार्द्र बनाये रखने के लिए दो समुदाय के लोगों के साथ बैठक की. मालूम हो कि पांच दिन पूर्व मुसलिम बस्ती दंदासाई, बंगलाटाड़ एवं हिंदू बस्ती दंदासाई वार्ड संख्या पांच के कुछ युवकों से साथ क्रिकेट खेलने में मारपीट हुई थी. इसके बाद दोनों समुदाय में तनाव पैदा हो गया. पुलिस दोनों समुदाय के बीच सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाने के लिए लगातार लोगों के साथ बैठक कर रही है
. थाना प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि लोग आपस में मारपीट न करें. मारपीट करने व अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. इससे पूर्व एएसपी अमन कुमार, डीएसपी सकलदेव राम बैठक कर चुके हैं. बैठक में मो पीरूल, प्रिंस, मो अशरफ, अशोक दास, अरूण साव समेत दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




