रानी तालाब व गुदड़ी बाजार को हो जीर्णोंद्धार
Updated at : 04 Jun 2017 12:30 AM (IST)
विज्ञापन

नगर विकास समिति ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र,कहा चक्रधरपुर : नगर विकास समिति ने चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर तत्काल पहल करने के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को नौ सूत्री पत्र सौंपा. सौंपे गये पत्र में वार्डों में गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इसलिए प्रत्येक सभी […]
विज्ञापन
नगर विकास समिति ने कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र,कहा
चक्रधरपुर : नगर विकास समिति ने चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर तत्काल पहल करने के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को नौ सूत्री पत्र सौंपा. सौंपे गये पत्र में वार्डों में गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इसलिए प्रत्येक सभी वार्डों की सफाई ,मच्छर मारने की दवा का छिड़काव प्रत्येक सप्ताह कराया जाये.
साथ ही रानी तालाब व गुदड़ी बाजार को नगर परिषद में स्थानांतरित कर जीर्णोंद्धार करने, सोनुवा रोड में महात्मा गांधी विद्यालय के सामने से संजय नदी पुलिया तक पथ को नगर परिषद अपने अंतर्गत स्थानांतारित कर उसका निर्माण कराने, पोस्ट ऑफिस रोड व कपड़ा पट्टी के सड़क पर लग रहे बाजार को सड़क से हटाकार गुदड़ी बाजार के अंदर स्थापित करने की मांग की गयी है. पत्र सौंपने वालों में पवन शंकर पांडेय, ए चटर्जी, सचिदानंद प्रसाद, सुरेश, रंजन, महेंद्र रवानी आदि सामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




