चांदमारी में पानी की किल्लत, लोग परेशान

Updated at : 24 May 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
चांदमारी में पानी की किल्लत, लोग परेशान

चक्रधरपुर : शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 चांदमारी में पानी की किल्लत होने से वार्डवासी परेशान हैं. मुहल्ले के 25 से 30 घरों के लोग पानी के लिए 100 मीटर दूर जाते हैं. मुहल्ला में सिर्फ एक चापाकल है, वह भी एक महीने से खराब पड़ा हुआ है. पानी की किल्लत को लेकर मुहल्लावासी […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 चांदमारी में पानी की किल्लत होने से वार्डवासी परेशान हैं. मुहल्ले के 25 से 30 घरों के लोग पानी के लिए 100 मीटर दूर जाते हैं. मुहल्ला में सिर्फ एक चापाकल है, वह भी एक महीने से खराब पड़ा हुआ है. पानी की किल्लत को लेकर मुहल्लावासी नगर परिषद अध्यक्ष केडी साह और विधायक शशिभूषण सामाड से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्याओं का निदान नहीं हुआ. मुहल्लावासियों का कहना है कि वार्ड में डीप बोरिंग है.

केवल दो पाइप के जोड़ने से पानी की समस्या दूर हो जायेगी. लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. मुहल्ले के आभा नाग ने कहा कि सिर्फ चापाकल है. वह भी हमेशा खराब रहता है. अंजू मारा, मो गुलाम, संध्या कुमारी, मंजू देवी, जीनत परवीन, चांदनी, सोनम, आरती कुमार, बासंती देवी, एन जानकी आदि ने कहा कि नगर परिषद उन्हें पानी उपलब्ध कराये अन्यथा नगर परिषद कार्यालय एवं विधायक आवास का घेराव किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola