हावड़ा लाइन पर लोकल ट्रेनें बहाल, 9 घंटे बाद बंगाल के ऋषरा में सामान्य हुई ट्रेन सेवा

लोकल ट्रेन
Bengal News: हुगली जिले के ऋषरा कस्बे में पूर्वी से पश्चिमी तट की ओर जाने के लिए अंडरपास का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से चल रहा है. इसी कार्य को पूरा करने के लिए शनिवार रात से इस रेलखंड पर रेल परिचालन को रोक दिया गया था.
मुख्य बातें
Bengal News: कोलकाता. हुगली जिले के ऋषरा में अस्थायी रूप से निलंबित की गयी रेल सेवाएं बहाल कर दी गयी. पूर्वी रेलवे ने पहले ही यह घोषणा की थी कि शनिवार रात 10:40 बजे से सुबह 7:00 बजे तक रेल सेवाएं निलंबित रहेंगी. अंडरपास के निर्माण कार्य के कारण ऋषारा में बिजली आपूर्ति बाधित रही जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन भी नहीं हुआ. यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टेशनों पर माइकिंग की व्यवस्था की गई है.
इन ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित
परिचालन बाधित होने के कारण मुख्य रूप से, हावड़ा-बर्दवान मेन, हावड़ा-बांदेल, हावड़ा-कटवा, हावड़ा-तारकेश्वर और हावड़ा-आरामबाग लाइनों पर कई ट्रेनें रद्द रहीं रविवार को सुबह 7 बजे के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. रात में इस रेलखंड से गुजरनेवाली ट्रेनों की संख्या दिन के मुकाबले कम है, ऐसे में यात्रियों को बहुत अधिक परेशानी नहीं हुई. रेलवे की ओर से पूर्व में ही सूचित कर देने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ भी कम रही.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस वर्ष मिल सकती है अंडरपास की सौगात
बताया जाता है कि हुगली जिले के ऋषरा कस्बे में पूर्वी से पश्चिमी तट तक जाने के लिए एक रेल गेट है. स्टेशन के सामने इस रेल गेट को पार करते समय रोजाना यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. गेट बंद होते ही ऋषरा के लोग पसीने से तरबतर हो जाते हैं. 2009 में तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने ऋषरा अंडरपास के निर्माण की घोषणा की थी. ऋषरा अंडरपास का काम पिछले कई वर्षों से चल रहा है. रेलवे सूत्रों के अनुसार, इसकी गति बहुत धीमी रही है. इस साल ऋषरा के लोगों को इस अंडरपास का तोहफा मिलने वाला है. फिलहाल, काम लगभग अंतिम चरण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




